फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Election Maha Vikas Aghadi Congress Nana Patole Sanjay Raut Shivsena UBT NCPSP news and updates

Maharashtra: सरकार बनाने के नाना पटोले के बयान पर महा विकास अघाड़ी में रार, राउत बोले- कोई इसे नहीं मानेगा

Thu, 21 Nov 2024 01:16 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 21 Nov 2024 01:16 PM IST
सार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल पर संजय राउत ने कहा, "लोकतंत्र में जो मतदान होता है वो गुप्त होता है। लोग अपनी बात हमेशा खुलकर नहीं कहते हैं। महाराष्ट्र में इस बार यही हुआ है।"

विज्ञापन
Maharashtra Election Maha Vikas Aghadi Congress Nana Patole Sanjay Raut Shivsena UBT NCPSP news and updates
संजय राउत vs नाना पटोले - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में मतदान पूरा होने के बाद विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन में मुख्यमंत्री पद को लेकर रार छिड़ गई है। दरअसल, यह पूरा विवाद महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले के एक बयान के बाद शुरू हुआ। एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र में 'कांग्रेस के नेतृत्व' महा विकास अघाड़ी की सरकार बनेगी। उनके इस बयान को लेकर शिवसेना- उद्धव बालासाहेब के नेता संजय राउत ने आपत्ति जताई है और कहा है कि कोई भी इसे नहीं मानेगा। 
विज्ञापन


क्या था नाना पटोले का पूरा बयान?
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने बुधवार को कहा था, "महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेतृत्व में ही महा विकास अघाडी की सरकार बनेगी। राज्य में कांग्रेस के सबसे ज्यादा विधायक चुने जाएंगे।" उन्होंने आगे कहा, "जिस तरह से मतदान के रुझान सामने आ रहा हैं, जिस तरह लोग कह रहे हैं, उस लिहाज से कांग्रेस के अधिकतर उम्मीदवार चुने जाएंगे। इसमें कोई शंका ही नहीं कि सरकार एमवीए की बनेगी और मुख्यमंत्री भी महा विकास अघाड़ी का ही होगा।"
विज्ञापन


संजय राउत ने क्या कहा?
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के इसी बयान पर राउत ने कहा, "मैं इसे नहीं मानता और कोई और भी इसे नहीं मानेगा। हम साथ बैठेंगे और फैसला करेंगे कि क्या नाना पटोले ने यह कहा है और क्या उनके पास कांग्रेस आलाकमान का निर्देश है। कांग्रेस आलाकमान ने अगर यह कहा है कि आप मुख्यमंत्री बन रहे हैं तो राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और सोनिया गांधी को इसका एलान करना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


एग्जिट पोल पर क्या बोले राउत?
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल पर संजय राउत ने कहा, "लोकतंत्र में जो मतदान होता है वो गुप्त होता है। लोग अपनी बात हमेशा खुलकर नहीं कहते हैं। महाराष्ट्र में इस बार यही हुआ है। हरियाणा में एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस जीत रही थी लेकिन आपने देखा क्या हुआ। लोकसभा में एग्जिट पोल के मुताबिक, पीएम मोदी की सरकार को 400 पार सीटें मिल रही थीं लेकिन क्या हुआ। 23 तारीख को 10-11 बजे तक पूरा फैसला आ जाएगा। हम 160-165 सीट जीत रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed