फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra election: BJP Shiv Sena Congress NCP Candidates Crime and Property status by ADR Report

महाराष्ट्र चुनाव: 916 प्रत्याशी दागी, 1007 हैं करोड़पति, भाजपा के पराग 500 करोड़ के मालिक

Sat, 19 Oct 2019 05:00 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 19 Oct 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra election: BJP Shiv Sena Congress NCP Candidates Crime and Property status by ADR Report
एडीआर ने 3,112 प्रत्याशियों के शपथपत्र का विश्लेषण करने के बाद जारी की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कुल 288 सीटों के लिए 3,237 प्रत्याशी मैदान में हैं। महाराष्ट्र इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने 3,112 प्रत्याशियों के शपथपत्र का विश्लेषण करने के बाद रिपोर्ट जारी की है। बाकी125  प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके शपथपत्र में जानकारी स्पष्ट नहीं है।  

विज्ञापन


इस रिपोर्ट के अनुसार, 29 फीसदी यानी कि 916 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 600 के खिलाफ गंभीर मामले चल रहे हैं। चार प्रत्याशियों पर दुष्कर्म और 67 प्रत्याशियों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


इस रिपोर्ट के अनुसार, 3,112 में से 1007 यानी कि 32 प्रत्याशी फीसदी करोड़पति हैं। 2014 में हुए पिछले चुनाव में 1095 प्रत्याशी(47 फीसदी) करोड़पति थे। इस बार प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 4.21 करोड़ है, जबकि पिछले बार 4.65 करोड़ रुपये थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पार्टी

उम्मीदवार

आपराधिक मामले

कितने करोड़पति

औसत संपत्ति

भाजपा

162

96 (59%)

155 (96%)

23.58 करोड़

शिवसेना 

124

75 (61%)

116 (94%)

12.57 करोड़

कांग्रेस

147 

83 (57%)

126 (86%)

14.78 करोड़

एनसीपी

116

73 (63%)

101 (87%)

11.43 करोड़

मनसे

99 

49 (50%)

52 (53%)

2.29 करोड़

घाटकोपर पूर्व से भाजपा प्रत्याशी पराग शाह सबसे रईस

घाटकोपर पूर्व विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पराग शाह सबसे ज्यादा रईस हैं। उनके पास 500 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर मालाबार हिल सीट से भाजपा प्रत्याशी मंगल प्रभात लोढ़ा 441 करोड़ की संपत्ति के मालिक है। कांग्रेस प्रत्याशी संजय जगताप के पास 245 करोड़ की संपत्ति है। वहीं 59 प्रत्याशियो ने अपनी संपत्ति शून्य घोषित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed