{"_id":"67421d554df59e96de0a8ccd","slug":"maharashtra-election-21-mlas-will-become-the-voice-of-womens-10-bjp-candidates-won-for-the-second-time-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Election: विधानसभा में आधी आबादी की आवाज बनेंगी 21 विधायक, भाजपा की 10 उम्मीदवार दूसरी बार जीतीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Election: विधानसभा में आधी आबादी की आवाज बनेंगी 21 विधायक, भाजपा की 10 उम्मीदवार दूसरी बार जीतीं
Sat, 23 Nov 2024 11:52 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 23 Nov 2024 11:52 PM IST
सार
Maharashtra Assembly Election 2024 Result: राज्य में 2024 के विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला दो प्रमुख गठबंधनों के बीच रहा। नतीजों में 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा शिवसेना और एनसीपी (अजित गुट) के गठबंधन महायुति को 235 सीटें मिली हैं। भाजपा को सबसे ज्यादा 132 सीटें मिली हैं। भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना को 57 सीटें मिली हैं। वहीं, अजित पवार की एनसीपी को 41 सीटें मिली हैं। जो बहुमत के आंकड़े 145 से काफी ज्यादा है। दूसरी ओर महाविकास अघाड़ी को 54 सीटें मिली हैं।
विज्ञापन
भोकर से जीतीं जया चव्हाण, कल्याण पूर्व से जीती सुलभा गायकवाड़, वसई से विजयी रहीं स्नेहा पंडित।
- फोटो : Social Media
विस्तार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। 288 विधानसभा सदस्यों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में इस बार 21 महिला विधायक आधी आबादी की आवाज बनेंगीं। इसमें भाजपा की 10 उम्मीदवार ऐसी हैं, जो दूसरी बार विधानसभा में पहुंची हैं। इस बार विपक्ष से केवल एक महिला विधायक विधानसभा में पहुंची हैं। धवारी से कांग्रेस की ज्योति गायकवाड़ विपक्ष की ओर से एकमात्र महिला विधायक होंगी।
भाजपा से सबसे ज्यादा 14 महिला विधायक जीती हैं। इसमें सबसे ज्यादा 10 विधायक ऐसी हैं, जो दूसरी बार विधानसभा में पहुंची हैं। इसमें चिकली से श्वेता महाले, जिंतूर से मेघना बोर्डिकर, नासिक मध्य से देवयानी फरांदे, नासिक पश्चिम से सीमा हीरे, बेलापुर से मंदा म्हात्रे, दहिसर से मनीषा चौधरी, गोरेगांव से विद्या ठाकुर, पार्वती से माधुरी मिसाल, शेवगांव से मोनिका राजले और काइज से नमिता मुंडाडा शामिल हैं।
वहीं भाजपा से चार नई महिला विधायक विधानसभा पहुंची हैं। इसमें भोकर से जया चव्हाण, कल्याण पूर्व से सुलभा गायकवाड़, वसई से स्नेहा पंडित और फुलंबरी से अनुराधा चव्हाण चुनाव जीतीं। इसके अलावा शिवसेना शिंदे के टिकट पर सकरी से मंजुला गावित और कन्नड़ से संजना जाधव चुनी गईं। इसके अलावा एनसीपी अजित के टिकट पर चुनाव लड़ीं अमरावती से सुलभा खोडके, देओलाली से सरोज अहिरे, अणुशक्तिनगर से सना मलिक और श्रीवर्धन से अदिति तटकरे ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
नासिक के 15 विधायक दोबारा विधानसभा पहुंचे
नासिक जिले के 15 मौजूदा विधायक दोबारा महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचे हैं। इसमें भाजपा और राकांपा ने छह-छह सीटों पर जीत हासिल की। शिवसेना दो और एआईएमआईएम एक सीट पर विजयी हुई। भाजपा के मौजूदा विधायक राहुल अहेर ने चांदवाड़ से जीत हासिल की, जबकि दिलीप बोरसे ने बगलान से जीत पाई। नासिक पूर्व से राहुल ढिकले ने, नासिक मध्य से देवयानी फरांडे और नासिक पश्चिम से सीमा हिरय जीत हासिल की।
वहीं एनसीपी विधायक सरोज अहिरे ने देवलाली से जीत हासिल की। राज्य विधानसभा के अध्यक्ष नरहरि जिरवाल ने डिंडोरी निर्वाचन क्षेत्र से विजय पाई। इसके अलावा एनसीपी विधायक हीरामन चारोस्कर ने इगतपुरी से जीत पाई। एनसीपी के ही मौजूदा विधायक माणिकराव कोकाटे ने सिन्नर को बरकरार रखा। इसके अलावा जिला संरक्षक मंत्री दादाजी भुसे (एसएस) ने मालेगांव आउटर निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की, जबकि शिवसेना विधायक सुहास कांडे (1,38,068 वोट) ने निर्दलीय उम्मीदवार समीर भुजबल को हराया। एआईएमआईएम के मौजूदा विधायक मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल अब्दुल खालिक (1,09,653 वोट) ने मालेगांव सेंट्रल से 162 वोटों के मामूली अंतर से जीत दर्ज की।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन