फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra election 2024 pm narendra modi address election rally in Nanded

Maharashtra Election: 'दलित-आदिवासी एकता के कारण समर्थन आधार खो रही कांग्रेस', नांदेड़ में गरजे पीएम मोदी

Sat, 09 Nov 2024 04:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांदेड़ (महाराष्ट्र)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांदेड़ (महाराष्ट्र) Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 09 Nov 2024 04:07 PM IST
सार

Maharashtra Election: महाराष्ट्र के नांदेड़ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा चुनाव में भाजपा को इतिहास में सबसे ज्यादा वोट मिले। अब महाराष्ट्र की जनता भी इतिहास दोहराने जा रही है।

विज्ञापन
maharashtra election 2024 pm narendra modi address election rally in Nanded
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री ने शनिवार को नांदेड़ में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, आज पूरे महाराष्ट्र में महायुति और भाजपा के पक्ष में लहर है। आज देश विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है और देश की जनता जानती है कि भाजपा और उसके सहयोगी दल इसके लिए गंभीरता से काम कर रहे हैं। यही वजह है कि जनता बार-बार भाजपा और राजग (एनडीए) सरकार को चुन रही है। 

विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन


'विकसित महाराष्ट्र के लिए महायुति सरकार चाहिए'
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, आज मैं डबल ड्यूटी कर रहा है। सबसे पहले मैं मोदी के लिए मदद मांग रहा हूं और दूसरा महाराष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए। हरियाणा चुनाव में भाजपा को इतिहास में सबसे ज्यादा वोट मिले। अब महाराष्ट्र की जनता भी इतिहास दोहराने जा रही है। उन्होंने कहा, पिछले दो दिनों में मैं महाराष्ट्र में जहां भी गया, सभी के मन में यही बात थी कि लोकसभा में जो कमी थी, इस बार विधानसभा में उसे मजबूती से पूरा करना है। लोग कह रहे हैं कि विकसित महाराष्ट्र के लिए महायुति सरकार चाहिए। महाराष्ट्र ने लंबे समय तक कांग्रेस और उसके पापों का प्रकोप झेला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'दलित-आदिवासी एकता से समर्थन आधार खो रही कांग्रेस'
मोदी ने आगे कहा, दलितों और आदिवासियों की एकता के कारण कांग्रेस पिछले कुछ वर्षों से अपना समर्थन आधार खोती जा रही है। कांग्रेस के लोग 'भारत का संविधान' शीर्षक वाली एक लाल किताब दिखा रहे हैं, जिसके अंदर खाली पन्ने हैं। यह बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति कांग्रेस की उपेक्षा और नफरत का प्रमाण है। 


'कांग्रेस के लोगों को अनुच्छेद 370 से इतना प्यार क्यों?'
कश्मीर में अनुच्छेद 370 को बहाल करने की विपक्षी पार्टी की मांग का जिक्र करते हुए मोदी ने पूछा, कांग्रेस के लोगों को अनुच्छेद 370 से इतना प्यार क्यों है? कांग्रेस के इस मूर्खतापूर्ण और दुर्भाग्यपूर्ण सियासी खेल से पूरा देश सदमे में है। 

'पूरे महाराष्ट्र में भाजपा और महायुति के समर्थन में लहर'
उन्होंने आगे कहा, आज महाराष्ट्र में भाजपा और महायुति के समर्थन में लहर है। आज हर किसी की जुबान पर एक ही नारा है- भाजपा-महायुति आहे, तार गति आहे। महाराष्ट्राची प्रगति आहे (केवल भाजपा-महायुति ही महाराष्ट्र की तेज प्रगति सुनिश्चित करेगी)। पीएम मोदी ने कहा, आज देश विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है और देश की जनता जानती है कि केवल भाजपा और उसके सहयोगी ही इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए गंभीरता से काम कर रहे हैं। यही कार है कि देश की जनता बार-बार भाजपा और एनडीए सरकार को चुन रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed