{"_id":"673df1d4416c4945300ce649","slug":"maharashtra-election-2024-independent-candidate-from-beed-dies-of-heart-attack-in-polling-booth-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: दिल का दौरा पड़ने से निर्दलीय उम्मीदवार का निधन, मतदान केंद्र के लिए कर रहे थे अपनी बारी का इंतजार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: दिल का दौरा पड़ने से निर्दलीय उम्मीदवार का निधन, मतदान केंद्र के लिए कर रहे थे अपनी बारी का इंतजार
Wed, 20 Nov 2024 07:57 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीड (महाराष्ट्र)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीड (महाराष्ट्र)
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 20 Nov 2024 07:57 PM IST
सार
Maharashtra: महाराष्ट्र के बीड जिले में बुधवार को एक निर्दलीय उम्मीदवार की दिल का दौरा पड़ने से मतदान केंद्र पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब वह मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के बीड जिले में बुधवार को एक निर्दलीय उम्मीदवार की दिल का दौरा पड़ने से मतदान केंद्र पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब वह मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
पुलिस ने बताया कि निर्दलीय उम्मीदवार बालासाहेब शिंदे छात्रपति शाहू विद्यालय में बने मतदान केंद्र में गिर पड़े। उन्हें तुरंत का काकू नाना अस्पताल लाया गया और फिर छत्रपति संभाजीनगर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एक चरण में हुआ 288 सीटों के लिए मतदान
महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय सीटों के लिए एक चरण में मतदान हुआ। नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। 1951 के जनप्रतिनिधित्व कानून के मुताबिक, अगर चुनाव के दौरान किसी उम्मीदवार का निधन हो जाता है, तो उस सीट पर मतदान स्थगित किया जा सकता है।
विज्ञापन
शरद पवार की पार्टी का गढ़ हुआ करता था बीड
बीड विधानसभा सीट कभी शरद पवार की पार्टी का गढ़ हुआ करती थी। लेकिन राकांपा में विभाजन के बाद एक धड़े का नेतृत्व अजित पवार कर रहे हैं, जो भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ गठबंधन में है।
महायुति और महा विकास अघाड़ी में मुकाबला
महाराष्ट्र में मुख्य मुकाबला महायुति (भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राकांपा) और महा विकास अघाड़ी (कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की राकांपा) गठबंधन के बीच है।
संबंधित वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन