{"_id":"642da96dc44db01fb5047356","slug":"maharashtra-dri-seizes-1970-gm-of-white-powder-purported-to-be-cocaine-three-held-latest-news-update-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: डीआरआई ने 1970 ग्राम सफेद पाउडर के तीन को पकड़ा, कोकीन होने की आशंका; 20 करोड़ हो सकती है कीमत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: डीआरआई ने 1970 ग्राम सफेद पाउडर के तीन को पकड़ा, कोकीन होने की आशंका; 20 करोड़ हो सकती है कीमत
Wed, 05 Apr 2023 10:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 05 Apr 2023 10:31 PM IST
सार
मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि जिस व्यक्ति के सामान से सफेद पाउडर मिला था, वह मंगलवार को अदीस अबाबा से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा। खुफिया सूचना के आधार पर उसे रोक लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : demo
विस्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई और नवी मुंबई से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1,970 ग्राम सफेद पाउडर जब्त किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि जब्त पाउडर कोकीन हो सकता है। अगर यह कोकीन ही है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 20 करोड़ रुपये के आसपास हो सकती है।
विज्ञापन
Maharashtra | A drug syndicate was busted with the arrest of 3 persons including an African national. 1970 gms of white powder purported to be Cocaine worth approx. Rs 20 cr seized from the possession of a male passenger (35), who arrived from Addis Ababa to Mumbai airport.… pic.twitter.com/QGHT2gTDJ9
— ANI (@ANI) April 5, 2023
विज्ञापन
मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि जिस व्यक्ति के सामान से सफेद पाउडर मिला था, वह मंगलवार को अदीस अबाबा से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा। खुफिया सूचना के आधार पर उसे रोक लिया गया।
विज्ञापन
डीआरआई के अधिकारियों ने उसे भी पकड़ लिया, जिस तक यह पहुंचाया जाना था। वह डिलीवरी लेने के लिए हैदराबाद से मुंबई आया था। तीसरा व्यक्ति एक अफ्रीकी नागरिक है, जिसे ड्रग सिंडिकेट का प्रमुख सदस्य माना जा रहा है। उसे नवी मुंबई से पकड़ा गया। अधिकारी ने बताया कि तीनों के खिलाफ एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।