फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Doctor thrashed over death of Covid-19 patient in Latur, four arrested

महाराष्ट्र : लातूर में कोविड-19 के मरीज की मौत पर डॉक्टर की पिटाई, चार गिरफ्तार

Sun, 13 Jun 2021 10:22 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, लातूर। 
पीटीआई, लातूर।  Published by: योगेश साहू Updated Sun, 13 Jun 2021 10:22 PM IST
सार

पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना विलासराव देशमुख सरकारी आयुर्विज्ञान संस्थान में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात को हुई, जब चारों आरोपियों के एक दोस्त के पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Maharashtra: Doctor thrashed over death of Covid-19 patient in Latur, four arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के लातूर शहर में एक सरकारी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करा रहे मरीज की मौत के बाद डॉक्टर की कथित तौर पर पिटाई करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना विलासराव देशमुख सरकारी आयुर्विज्ञान संस्थान में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात को हुई, जब चारों आरोपियों के एक दोस्त के पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस उपनिरीक्षक किरण पथारे ने बताया कि आरोपियों की पहचान -शुभम दिलीप नकाडे (25), श्रीनिवास गोविंदराव धोबे (25), आकाश प्रमोद शेटे (20) और नामदेव हनुमंत शिंदे (29) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया, “आरोपियों ने डॉ अमित वर्मा (24) के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उनके दोस्त के पिता का ठीक से इलाज न करने का आरोप लगाकर उनकी पिटाई की।’’ साथ ही बताया कि घटना में डॉक्टर को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई।


डॉक्टर की शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ गांधी चौक पुलिस थाने में भादंसं की धारा 353 (लोकसेवक की ड्यूटी में बाधा डालने के लिए हमला करना या आपराधिक बल प्रयोग करना), 332 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 504 (जानबूझकर अपमान करना) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed