{"_id":"5f3bf07b795de4203b024678","slug":"maharashtra-doctor-suicides-after-killing-husband-and-to-kids","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पति और दो बच्चों की हत्या करने के बाद डॉक्टर ने की खुदकुशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: पति और दो बच्चों की हत्या करने के बाद डॉक्टर ने की खुदकुशी
Tue, 18 Aug 2020 08:45 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 18 Aug 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
परिवार को खत्म करने के बाद डॉक्टर ने की खुदकुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के नागपुर शहर में मंगलवार को कथित तौर पर अपने पति और दो नाबालिग बच्चों की हत्या के बाद 41 वर्षीय एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, कोराडी इलाके के ओम नगर स्थित अपने घर में डॉ सुषमा राणे,इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर उनके पति धीरज (42), उनके 11 और पांच साल के दो बच्चे मृत पाए गए।
कोराडी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि धीरज और बच्चों के शव मुख्य शयनकक्ष के बिस्तर पर पाए गए, जबकि डॉक्टर का शव छत के पंखे से लटका मिला। अधिकारी ने कहा कि साथ में रहने वाली मृतक की 60 वर्षीय बूढ़ी चाची ने कमरे का दरवाजा खटखटाया और उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल से दो सिरिंज और एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें सुषमा ने कथित रूप से कहा है कि उसने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह खुश नहीं थी।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि सुषमा ने अपने पति और बच्चों को बेहोश करने के लिए खाने में कुछ मिलाकर दिया था और उसके बाद उसने अपने बच्चों और पति को अज्ञात दवा खिला दी।
उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।