फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Dhananjay Munde becomes member of NCP's core group, facing charges in Beed Sarpanch murder case

Maharashtra: एनसीपी कोर ग्रुप के सदस्य बने धनंजय मुंडे; बीड मामले में आरोप लगा रहे BJP विधायक धस ने की मुलाकात

Fri, 14 Feb 2025 03:59 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Fri, 14 Feb 2025 03:59 PM IST
सार

धनंजय मुंडे को एनसीपी (अजित) में नई जिम्मेदारी मिली है। उनको पार्टी के कोर ग्रुप का सदस्य बनाया गया है। डिप्टी सीएम अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने कोर ग्रुप बनाया है। इसमें स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने, योजना बनाने के लिए निर्णय लेने और कल्याणकारी योजनाएं लागू करने के लिए वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। 
 

विज्ञापन
Maharashtra Dhananjay Munde becomes member of NCP's core group, facing charges in Beed Sarpanch murder case
धनंजय मुंडे - फोटो : ANI

विस्तार

बीड सरपंच हत्या मामले में आरोपों का सामना कर रहे महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे को एनसीपी (अजित) में नई जिम्मेदारी मिली है। उनको पार्टी के कोर ग्रुप का सदस्य बनाया गया है। डिप्टी सीएम अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने कोर ग्रुप बनाया है। इसमें स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने, योजना बनाने के लिए निर्णय लेने और कल्याणकारी योजनाएं लागू करने के लिए वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। वहीं सरपंच हत्याकांड को लेकर लगातार मंत्री धनजंय मुंडे को घेर रहे भाजपा विधायक सुरेश धस ने शुक्रवार को एनसीपी नेता धनंजय मुंडे से मुलाकात की। उन्होंने मुंडे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। 

विज्ञापन


कोर ग्रुप में डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ ही पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, वरिष्ठ नेता सुनील तटकरे, छगन भुजबल, दिलीप वाल्से पाटिल, हसन मुशरिफ और मुंडे को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। महाराष्ट्र एनसीपी के अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा कि कोर ग्रुप का उद्देश्य पार्टी के पुनर्गठन और आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की योजना बनाना होगा।
विज्ञापन


मुंडे और मुशरिफ भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में मंत्री हैं। जबकि भुजबल और वाल्से पाटिल पिछली एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली कैबिनेट में शामिल थे।  मुंडे के सदस्य के तौर पर कोर ग्रुप में शामिल होने से साफ है कि एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार को उन पर काफी भरोसा है। जबकि मुंडे के इस्तीफे की महाविकास अघाड़ी की ओर मांग की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद से आलोचनाओं के घेरे में हैं मुंडे 
खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री मुंडे बीड जिले से राकांपा विधायक हैं। वह सरपंच की हत्या से जुड़े जबरन वसूली के मामले में आरोपी वाल्मिक कराड की गिरफ्तारी के बाद से आलोचनाओं के घेरे में है। विपक्ष सरपंच की हत्या की निष्पक्ष जांच के लिए मंत्री मुंडे को हटाने की मांग कर रहा है। वाल्मिक कराड महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी हैं।  

9 दिसंबर को हुई थी सरपंच की हत्या 
सरपंच संतोष देशमुख की 9 दिसंबर, 2024 को कथित तौर पर अगवा कर प्रताड़ित करने के बाद हत्या कर दी गई थी। वह बीड जिले में एक ऊर्जा फर्म द्वारा की जा रही जबरन वसूली की कोशिश को रोकने का प्रयास कर रहे थे। 

Maharashtra Dhananjay Munde becomes member of NCP's core group, facing charges in Beed Sarpanch murder case
धनंजय मुंडे, सुरेश धास - फोटो : PTI, Facebook/@mlasureshdhas

धनंजय मुंडे से भाजपा विधायक सुरेश धस ने की मुलाकात
सरपंच हत्याकांड को लेकर लगातार मंत्री धनजंय मुंडे को घेर रहे भाजपा विधायक सुरेश धस ने शुक्रवार को एनसीपी नेता धनंजय मुंडे से मुलाकात की। उन्होंने मुंडे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। हाल ही में महाराष्ट्र के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री धनंजय मुंडे की आंख की सर्जरी हुई है।महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि दो नेताओं की मुलाकात हुई है और इसे पारिवारिक बैठक कहा गया है। वहीं मुंडे के कार्यालय ने ऐसी किसी बैठक से इनकार कर दिया।

भाजपा विधायक धस ने कहा कि मुंडे को आंख की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मैं उनके स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए उनसे मिला था। उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ करना और उनके खिलाफ चल रही लड़ाई में अंतर है। बैठक के बारे में आश्चर्यचकित होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि मैं दिन के उजाले में वहां गया था। उन्होंने कहा कि संतोष देशमुख के लिए न्याय के खिलाफ लड़ाई और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ के बीच कोई संबंध नहीं है।

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि मैं सुरेश धस के साथ चार से साढ़े चार घंटे तक था। उनके बीच मतभेद हैं लेकिन कोई दुश्मनी नहीं है। दोनों भावनात्मक हैं। कुछ मतभेद हैं और इसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। समय मतभेदों को पाटता है। धनंजय मुंडे और सुरेश धस के बीच की मुलाकात एक पारिवारिक मुलाकात थी। हम सभी एक परिवार के रूप में मिले।

वहीं मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे ने मुंडे से मुलाकात के लिए धस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि संतोष देशमुख की हत्या ने राज्य को बदनाम किया है। ऐसी क्रूरता राज्य में कभी नहीं देखी गई। मुझे उम्मीद थी कि वह धस इस मामले में न्याय दिलाएंगे। मुझे इतनी जल्दी विश्वासघात की उम्मीद नहीं थी।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed