फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra DGP will quit the post, will beck to Delhi

महाराष्ट्र के डीजीपी छोड़ेंगे पद, फिर लौटेंगे दिल्ली

Sat, 07 Nov 2020 08:16 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 07 Nov 2020 08:16 PM IST
सार

  • पुलिस महकमें में मनमानी तबादले से नाराज है सुबोध जायसवाल
  • केंद्रीय सेवा में फिर से लौटने की तैयारी

विज्ञापन
Maharashtra DGP will quit the post, will beck to Delhi
subodh jaiswal - फोटो : Amar Ujala (File)

विस्तार

महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुबोध जायसवाल फिर दिल्ली लौटने की तैयारी में हैं। उन्होंने राज्य के डीजीपी का पद छोड़ने का फैसला किया है। कहा जा रहा है कि ठाकरे सरकार की ओर से पुलिस महकमें में मनमाने तरीके से की जा रही अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग से वे नाराज हैं। इसलिए केंद्रीय सेवा में फिर से लौटने की तैयारी में है। भाजपा ने काबिल अफसर के राज्य छोड़कर जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सुबोध जायसवाल ने केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए राज्य सरकार के पास आवेदन किया था जिसे स्वीकार कर लिया गया है। महाराष्ट्र में तीन दलों की महाविकास आघाड़ी सरकार पर अधिकारियों के मनमानी तबादलों का आरोप लगता रहा है। कहा जाता है कि कुछ पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर सुबोध जायसवाल और राज्य सरकार के बीच मतभेद चल रहे थे।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि कई अधिकारियों के तबादले डीजीपी के न चाहते हुए भी किए गए। उन पर दबाव भी डाला गया जिससे वह नाराज हैं। सुबोध जायसवाल ने 2018 में पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले वे लंबे समय तक भारतीय गुप्तचर एजेंसी रॉ में पदस्थ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह राज्य की सुरक्षा के लिए घातक है- चंद्रकांत पाटिल

पुलिस महानिदेशक सुबोध जायसवाल के प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाने की खबर के बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने राज्य की महाविकास आघाड़ी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जायसवाल जैसे काबिल व सक्षम अधिकारी राज्य छोड़कर जा रहे हैं यह राज्य की सुरक्षा के लिए घातक है। आने वाले समय में राज्य की सुरक्षा-व्यवस्था ईश्वर पर ही निर्भर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed