{"_id":"615a08268ebc3e62906b416c","slug":"maharashtra-devendra-fadnavis-says-no-guardian-for-farmers-of-marathwada-rain-affected-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : देवेंद्र फडणवीस ने मराठवाड़ा में बारिश प्रभावित गांवों का किया दौरा, कहा- किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : देवेंद्र फडणवीस ने मराठवाड़ा में बारिश प्रभावित गांवों का किया दौरा, कहा- किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं
Mon, 04 Oct 2021 01:14 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, औरंगाबाद
पीटीआई, औरंगाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:14 AM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, पहले हम बाढ़ से प्रभावित किसानों को हर जिले में 400-500 करोड़ रुपये का फसल बीमा देते थे। लेकिन अब स्थिति ऐसी है कि किसानों के लिए कोई अभिभावक नहीं बचा है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को नांदेड़ के चिवली और फुलवल गांवों का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों को हर जिले में 500 करोड़ रुपये की बीमा सहायता दी थी। जबकि आज स्थिति ऐसी है कि किसानों को ऐसा लग रहा है कि उनके पास कुछ नहीं है। बारिश ने जमीन को बहा दिया और फसलों को नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
फडणवीस ने कहा, पहले हम प्रति जिले 400-500 करोड़ रुपये का फसल बीमा देते थे। लेकिन अब स्थिति ऐसी है कि किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं बचा है। नुकसान आकलन सर्वेक्षण पूरा नहीं हुआ है, बीमा के माध्यम से कोई मदद नहीं मिल रही है और बिजली कनेक्शन अभी भी नहीं हैं।
विज्ञापन
लातूर में मराठवाड़ा क्षेत्र में भी पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि कुछ विशेषज्ञों द्वारा दावा किया गया है कि पिछली भाजपा नीत सरकार की जलयुक्त शिवर योजना के तहत किए गए कार्य क्षेत्र में बाढ़ के लिए जिम्मेदार थे।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ये दावे झूठे हैं और उनका एकमात्र इरादा भाजपा के खिलाफ राजनीतिक मुद्दा उठाना है। फडणवीस और महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर ने लातूर जिले के बारिश और बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा, उस समय उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की गई थी। विशेषज्ञों ने तब उच्च न्यायालय को जलयुक्त शिवर योजना के लाभों के बारे में बताया था।
फडणवीस ने कहा कि भारी बारिश ने मराठवाड़ा में सोयाबीन सहित सभी फसलों को नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा, किसानों को वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य सरकार को दशहरा उत्सव से पहले किसानों के बैंक खातों में वित्तीय सहायता जमा करनी चाहिए अन्यथा भाजपा आंदोलन शुरू कर देगी।
फडणवीस ने एमवीए सरकार पर फसल बीमा कंपनियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने बांधों के गेट खोलने के समय की जांच की मांग की। हाल ही में हुई बारिश में मराठवाड़ा क्षेत्र में कई स्थानों पर बांधों के गेट खुलने से खेतों में पानी भर गया था। जिससे अधिकतर फसलें नष्ट हो गई हैं।