फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis targeted Sharad Pawar

Maharashtra: डिप्टी CM फडणवीस ने शरद पवार पर साधा निशाना, बोले- आज भले ही हम बिहार में नहीं, लेकिन...

Wed, 10 Aug 2022 06:48 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 10 Aug 2022 06:48 PM IST
सार

फडणवीस ने यह टिप्पणी पवार द्वारा भाजपा की आलोचना के मद्देनजर की। दरअसल, शरद पवार ने भाजपा पर अपने क्षेत्रीय सहयोगियों को धीरे-धीरे खत्म करने का आरोप लगाया था। पवार ने यह भी कहा कि भाजपा शिवसेना को कमजोर करने और पार्टी में विभाजन पैदा करने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis targeted Sharad Pawar
देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को शरद पवार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कुछ और है जो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष को अधिक आहत कर रहा है। दरअसल, शरद पवार ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा था कि भाजपा शिवसेना को कमजोर करने और पार्टी में विभाजन पैदा करने की योजना बना रही है। इस दौरान उन्होंने बिहार में भाजपा के भविष्य को लेकर भी बयान दिया। 

विज्ञापन


शरद पवार की आलोचना पर दी प्रतिक्रिया
फडणवीस ने यह टिप्पणी पवार द्वारा भाजपा की आलोचना के मद्देनजर की। दरअसल, शरद पवार ने भाजपा पर अपने क्षेत्रीय सहयोगियों को धीरे-धीरे खत्म करने का आरोप लगाया। पवार ने यह भी कहा कि भाजपा शिवसेना को कमजोर करने और पार्टी में विभाजन पैदा करने की योजना बना रही है। उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ठाणे में कहा, 'कुछ और है जो पवार को ज्यादा आहत करता है। हर कोई इसे जानता है।'
विज्ञापन


बिहार पर भी दिया बयान
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जेडीयू से अधिक सीटें जीती थीं, लेकिन फिर भी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया गया था। उन्होंने कहा कि यह भाजपा है जो अपने सहयोगियों का ख्याल रखती है। उन्होंने कहा कि अगर हम बिहार (अभी) में सत्ता में नहीं हैं, तो हम निश्चित रूप से कल वहां होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि जदयू नेता नीतीश कुमार ने बुधवार को आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, राजद के नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इससे एक दिन पहले उन्होंने भाजपा नीत राजग से नाता तोड़ कर 'महागठबंधन' सरकार बनाने के लिए राजद से हाथ मिला लिया था। 


मंत्रिमंडल के विस्तार पर फडणवीस बोले
महाराष्ट्र में शिंदे के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल के विस्तार पर फडणवीस ने कहा कि मीडिया में पहले से ही मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में काफी अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन अटकलें पूरी तरह से झूठी होने जा रही हैं। विभागों का आवंटन हो जाने के बाद ये सामने आ जाएगा। गौरतलब है कि एक दिन पहले सीएम शिंदे ने पद की शपथ लेने के 41 दिन बाद अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। शिवसेना और भाजपा के शिंदे गुट के नौ-नौ सहित कुल 18 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed