Maharashtra: फडणवीस ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- जिनके पास सोने के चम्मच, वे कर रहे सावरकर की बात
फडणवीस ने कहा, आप कहते हैं कि सावरकर ने अंग्रेजों को पत्र लिखकर माफी मांगी। नहीं, यह गलत है। सावरकर जानते थे कि ब्रिटिश उन्हें रिहा नहीं करेंगे, इसलिए उन्होंने एक पत्र में लिखा था- मुझे (सावरकर को) रिहा मत करो, बल्कि अन्य कैदियों को रिहा करो जिन्होंने आपके (अंग्रेजों) खिलाफ कुछ नहीं किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई 'वीर सावरकर गौरव यात्रा' के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके पास सोने के चम्मच हैं, वे सावरकर की बात करते हैं। आपकी पार्टी के नेता सावरकर का सम्मान करते थे। इंदिरा गांधी, यशवंतराव चव्हाण सावरकर का सम्मान करते थे और आप उन पर सवाल उठा रहे हैं। आप कौन हैं?
फडणवीस ने कहा, आप कहते हैं कि सावरकर ने माफी मांगी और अंग्रेजों को पत्र लिखा। नहीं, यह गलत है। सावरकर ने एक पत्र लिखा था क्योंकि वह जानते थे कि ब्रिटिश उन्हें रिहा नहीं करेंगे। इसलिए उन्होंने लिखा, मुझे (सावरकर को) रिहा मत करो, बल्कि अन्य कैदियों को रिहा करो जिन्होंने आपके (अंग्रेजों) खिलाफ कुछ नहीं किया।
यह भी पढ़ें: Maharashtra: ट्रैक्टर से बांधकर युवक को पीटा, महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप; पढ़ें महाराष्ट्र की अहम खबरें
भाजपा नेता ने कहा, जब उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे, तो कांग्रेस ने अपने मुखपत्र में वीर सावरकर को समलैंगिक कहा था लेकिन उस समय उद्धव ठाकरे इसके खिलाफ कुछ नहीं कह सके, क्योंकि उस समय उन्हें सावरकर से ज्यादा मुख्यमंत्री की कुर्सी से प्यार था। अब वे कहते हैं कि वे राहुल गांधी के बयान के खिलाफ हैं लेकिन आप (ठाकरे गुट) राहुल गांधी के उस बयान के खिलाफ क्या करेंगे?
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.