फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis at Veer Savarkar Gaurav Yatra in Mumbai attack congress

Maharashtra: फडणवीस ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- जिनके पास सोने के चम्मच, वे कर रहे सावरकर की बात

Mon, 03 Apr 2023 10:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 03 Apr 2023 10:39 PM IST
सार

फडणवीस ने कहा, आप कहते हैं कि सावरकर ने अंग्रेजों को पत्र लिखकर माफी मांगी। नहीं, यह गलत है। सावरकर जानते थे कि ब्रिटिश उन्हें रिहा नहीं करेंगे, इसलिए उन्होंने एक पत्र में लिखा था-  मुझे (सावरकर को) रिहा मत करो, बल्कि अन्य कैदियों को रिहा करो जिन्होंने आपके (अंग्रेजों) खिलाफ कुछ नहीं किया।

विज्ञापन
Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis at Veer Savarkar Gaurav Yatra in Mumbai attack congress
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुंबई 'वीर सावरकर गौरव यात्रा' के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके पास सोने के चम्मच हैं, वे सावरकर की बात करते हैं। आपकी पार्टी के नेता सावरकर का सम्मान करते थे। इंदिरा गांधी, यशवंतराव चव्हाण सावरकर का सम्मान करते थे और आप उन पर सवाल उठा रहे हैं। आप कौन हैं?

विज्ञापन


फडणवीस ने कहा, आप कहते हैं कि सावरकर ने माफी मांगी और अंग्रेजों को पत्र लिखा। नहीं, यह गलत है। सावरकर ने एक पत्र लिखा था क्योंकि वह जानते थे कि ब्रिटिश उन्हें रिहा नहीं करेंगे। इसलिए उन्होंने लिखा, मुझे (सावरकर को) रिहा मत करो, बल्कि अन्य कैदियों को रिहा करो जिन्होंने आपके (अंग्रेजों) खिलाफ कुछ नहीं किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Maharashtra: ट्रैक्टर से बांधकर युवक को पीटा, महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप; पढ़ें महाराष्ट्र की अहम खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा, जब उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे, तो कांग्रेस ने अपने मुखपत्र में वीर सावरकर को समलैंगिक कहा था लेकिन उस समय उद्धव ठाकरे इसके खिलाफ कुछ नहीं कह सके, क्योंकि उस समय उन्हें सावरकर से ज्यादा मुख्यमंत्री की कुर्सी से प्यार था। अब वे कहते हैं कि वे राहुल गांधी के बयान के खिलाफ हैं लेकिन आप (ठाकरे गुट) राहुल गांधी के उस बयान के खिलाफ क्या करेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed