अच्छी खबरः झमाझम बारिश से लबालब हुए सूखे बांध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में झूम कर बरस रहे मानसून ने सालभर सूखे से जूझते रहे महाराष्ट्र को काफी राहत दी है, आलम ये है कि पानी से पूरी तरह सूख चुके राज्य के अधिकतर बांध अब लबालब दिखाई दे रहे हैं।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार बांधों में पानी की मात्रा 3 फीसदी से बढ़कर 59 फीसदी तक पहुंच गई है। बता दें कि मानसून के बाद इन्हीं बांधों से राज्य भर में पानी की सप्लाई की जाती है।
खबर के अनुसार जयकवाडी बांध सहित तमाम बड़े बांध जिन्हें दो महीने जून में पूरी तरह मृत घोषित कर दिया गया था उन्हें एक बार फिर जीवनदान मिल गया है। अगस्त के पहले सप्ताह में ही ये पानी से लबालब दिखाई दे रहे हैं।
झमाझम बारिश से दूर हो सकता है राज्य में पानी का संकट
राज्य के 355 तालुका में से 270 में अत्यधिक मात्रा में बरसात रिकार्ड की गई है। उम्मीद की जा रही है कि अगस्त में अभी और काफी बारिश होनी है जो मध्य सितंबर तक जारी रहेगी।
वहीं राज्य के कृषि मंत्रालय को उम्मीद है कि बारिश प्रभावित कुछ क्षेत्र जहां पिछले कुछ समय से कम बारिश रिकार्ड की जा रही है वहां भी अगले एक महीने में हालात काफी सुधर जाएंगे।
मौसम विभाग के अनुसार अच्छी बारिश के कारण जून माह में मात्र तीन फीसदी पानी से गुजारा कर रहे राज्य के तमाम बांधों में पानी की मात्रा बढ़कर अगस्त के पहले सप्ताह तक 59 फीसदी हो चुकी है जो बीते साल इस अवधि के 41 फीसदी के मुकाबले कहीं ज्यादा है। अभी तक 108 फीसदी बारिश हो चुकी है जो पिछले साल इस अवधि तक मात्र 62 फीसदी ही थी।