{"_id":"61248943e485470bf936feea","slug":"maharashtra-dalit-family-beaten-up-on-charges-of-black-magic-women-tied-to-pillars","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : काला जादू के आरोप में दलित परिवार से मारपीट, महिलाओं को खंभे से बांधा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : काला जादू के आरोप में दलित परिवार से मारपीट, महिलाओं को खंभे से बांधा
Tue, 24 Aug 2021 11:23 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंद्रपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:23 AM IST
सार
चंद्रपुर जिले के वाणी गांव में स्थानीय लोगों ने दो दलित परिवारों को गांव के चौक पर बुलाया। उन पर कीचड़ फेंका और पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने इसमें 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
विस्तार
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में काला जादू करने के आरोप में स्थानीय लोगों ने सात लोगों की पिटाई कर दी। इसमें से कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़ित दलित परिवार के हैं।
विज्ञापन
पहले फेंका कीचड़ फिर कर दी पिटाई
घटना जिवाटी तहसील के वाणी गांव की है। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को लोगों को गिरफ्तार किया है। चंद्रपुर जिले के के एडि. एसपी अतुल कुलकर्णी ने बताया कि शनिवार रात गांव के स्थानीय लोगों ने दो दलित परिवार के सात लोगों को गांव के एक चौक पर बुलाया और उनपर काला जादू करने का आरोप लगाया। इन सात लोगों में कुछ बुजुर्ग भी थे। जैसे ही ये लोग गांव के चौक पर पहुंचे, लोगों ने इन पर कीचड़ फेंकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
खंभे से महिलाओं को बांध कर पीटा
भीड़ ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को पकड़कर लकड़ी के खंभे से बांध दिया और डंडे से पिटाई करने लगे। इसके बाद लोग, बाकी लोगों की तरफ गए और उन्हें भी जमकर पीटा। एडि. एसपी अतुल ने बताया कि जैसे ही पुलिस को घटना के बारे में पता चला, टीम ने वहां पहुंच कर पीड़ितों को बचाया। इसमें से गंभीर लोगों को तुरंत चंद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद रविवार को भारी पुलिस बल को गांव में तैनात किया गया।
विज्ञापन
13 लोगों की हुई गिरफ्तारी
इंस्पेक्टर संतोष अंबिके का कहना है कि 13 लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद चंद्रपुर के सांसद सुरेश नारायण धानोरकर ने सोमवार को गांव का दौरान किया और पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों से अपील की कि महाराष्ट्र एक प्रगतिशील राज्य है। यहां के लोग किसी भी तरह के अंधविश्वास में न आएं।