{"_id":"61d8f495be14c375975e1ad4","slug":"maharashtra-crime-news-pune-police-arrested-three-persons-allegedly-raping-and-molesting-a-minor-nepalese-national","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: नाबालिग नेपाली लड़की से दुष्कर्म का आरोप, ऑटोरिक्शा चालक समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: नाबालिग नेपाली लड़की से दुष्कर्म का आरोप, ऑटोरिक्शा चालक समेत तीन गिरफ्तार
Sat, 08 Jan 2022 07:49 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 08 Jan 2022 07:49 AM IST
सार
पुणे पुलिस ने कथित दुष्कर्म के आरोप में ऑटोरिक्शा चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र में नाबालिग नेपाली लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसके बाद पुणे पुलिस ने कथित दुष्कर्म के आरोप में ऑटोरिक्शा चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना पांच जनवरी की है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ऑटोरिक्शा में अपनी सहेली के साथ यात्रा कर रही थी। किराए के पैसे न होने पर ऑटोरिक्शा चालक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता की सहेली वहां से भागने में सफल रही। दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने अपनी सहेली के साथ मिलकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद उन्हें 11 जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।