{"_id":"61a9208d7c1037757d2d35d8","slug":"maharashtra-couple-die-in-road-accident-after-distributing-invitation-cards-for-sons-wedding-in-latur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : घर में गूंजने वाली थी बेटे की शादी की शहनाई, कार्ड बांटकर लौटते दंपति की हादसे में मौत से पसरा मातम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : घर में गूंजने वाली थी बेटे की शादी की शहनाई, कार्ड बांटकर लौटते दंपति की हादसे में मौत से पसरा मातम
Fri, 03 Dec 2021 01:07 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, लातुर (महाराष्ट्र)
पीटीआई, लातुर (महाराष्ट्र)
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:07 AM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना बुधवार रात महाराष्ट्र के लातूर जिले में बीदर-उदगीर मार्ग पर सेवालाल टांडा के पास हुई। मृतकों की पहचान सूर्यकांत पाटिल (50) और पत्नी जयश्री (45) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में कर्नाटक के बीदर जिले के भालकी में रहते हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसा - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के लातूर जिले में बीदर-उदगीर मार्ग पर अपने बेटे की शादी का निमंत्रण पत्र बांटकर घर लौट रहे एक दंपति की दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने यह सूचना दी है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना बुधवार रात सेवालाल टांडा के पास हुई। मृतकों की पहचान सूर्यकांत पाटिल (50) और पत्नी जयश्री (45) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में कर्नाटक के बीदर जिले के भालकी में रहते हैं।
विज्ञापन
महाऱाष्ट्र पुलिस ने कहा कि दंपति के बेटे की 26 दिसंबर को शादी होने वाली थी। अपने रिश्तेदारों को निमंत्रण पत्र बांटकर दंपत्ति भालकी लौट रहे थे, तभी उनकी कार बीदर-उदगीर रोड पर पलट गई और उनकी मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि माता-पिता के देर रात तक घर नहीं लौटने के बाद उनके बेटे ने उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं कर सके। क्योंकि दुर्घटना के बाद फोन ने काम करना बंद कर दिया था। सुबह मौत की खबर मिलने पर दंपत्ति के परिजन मौके पर पहुंचे।