{"_id":"5dba8a0c8ebc3e01536a14a3","slug":"maharashtra-cooperative-bank-scam-account-holder-die-rbi-will-auction-the-attached-properties","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमसी बैंक: एक और खाताधारक की मौत, वहीं आरबीआई करेगा संलग्न संपत्तियों की नीलामी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएमसी बैंक: एक और खाताधारक की मौत, वहीं आरबीआई करेगा संलग्न संपत्तियों की नीलामी
Thu, 31 Oct 2019 12:54 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
पीएमसी बैंक
- फोटो : PTI
पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक के एक और खाताधारक की गुरुवार को मौत हो गई। मृतक मुंबई के मुलुंड का रहने वाले थे। परिजनों ने आशंका जताई है कि बैंक में पैसे जमा होने के चलते मृतक तनाव में था। जिस कारण हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर अदालत की मंजूरी के बाद, गुरुवार को मुंबई पुलिस ने पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक घोटाले के सिलसिले में हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर (एचडीआईएल) की संलग्न संपत्तियों को जारी करने पर सहमति व्यक्त किया है।
विज्ञापन
After court's approval, Mumbai police has agreed to release the attached properties of Housing Development&Infrastructure in connection with Punjab& Maharashtra Cooperative Bank scam. The Economic Offences Wing will soon approach the concerned court for its approval for the same. pic.twitter.com/xU3KIMmRyL
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 31, 2019
गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नियुक्त प्रशासक ने मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से पीएमसी बैंक मामले में संलग्न संपत्तियों को जारी करने के लिए कहा था ताकि उन्हें नीलाम किया जा सके। अब इन संपत्तियों के जारी किए जाने के बाद इन्हें नीलाम किया जा सकता है। आरबीआई के इस कदम से खाताधारकों को राहत मिलने का अनुमान है।
इससे पहले एडीआईएल के प्रमोटर राकेश और सारंग वधावन ने वित्त मंत्रालय, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और जांच एजेंसियों को पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने अपना एयरक्राफ्ट, अल्ट्रा लग्जरी कारें और याट-बोट समेत 18 अटैच संपत्तियों को नीलाम करने की बात कही थी।