{"_id":"63b95d1c8143e354c26577a9","slug":"maharashtra-congress-to-meet-in-nagpur-on-jan-10-to-discuss-preparations-for-upcoming-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 10 जनवरी को नागपुर में होगी कांग्रेस की अहम बैठक, आगामी चुनावों की तैयारियों पर होगा मंथन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 10 जनवरी को नागपुर में होगी कांग्रेस की अहम बैठक, आगामी चुनावों की तैयारियों पर होगा मंथन
Sat, 07 Jan 2023 05:23 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 07 Jan 2023 05:23 PM IST
सार
कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कहा, राज्य नेतृत्व को लगता है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर पार्टी कैडर का मनोबल ऊंचा है और दिनभर के विचार-विमर्श से इस बात पर चर्चा होगी कि उस भावना को कैसे आगे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र कांग्रेस की विस्तारित कार्यसमिति 10 जनवरी को नागपुर में संगठन के मामलों और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए बैठक करेगी। एक पदाधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, राज्य नेतृत्व को लगता है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर पार्टी कैडर का मनोबल ऊंचा है और दिनभर के विचार-विमर्श से इस बात पर चर्चा होगी कि उस भावना को कैसे आगे बढ़ाया जाए। पदाधिकारी ने कहा, महाराष्ट्र के एआईसीसी प्रभारी एच.के. पाटिल और वरिष्ठ नेता पल्लम राजू बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, कांग्रेस नासिक निर्वाचन क्षेत्र के अलावा नागपुर और अमरावती निर्वाचन क्षेत्रों में भी चुनाव लड़ने की योजना बना रही है, जहां 30 जनवरी को विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव होंगे।
विज्ञापन
पदाधिकारी ने कहा, नासिक निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा एमएलसी सुधीर तांबे को बरकरार रखा जाएगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 12 जनवरी है। अन्य दो निर्वाचन क्षेत्र ओरंगाबाद और कोंकण हैं। चुनाव महाविकास अघाड़ी द्वारा संयुक्त रूप से लड़ा जाएगा।