फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Congress allegation on Mahayuti 10000 crore scam in Pune Ring Project

महाराष्ट्र: चुनाव से पहले कांग्रेस का महायुति पर बड़ा आरोप, कहा- पुणे रिंग प्रोजेक्ट में 10000 करोड़ का घोटाला

Fri, 18 Oct 2024 08:51 PM IST
निर्मल कांत डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 18 Oct 2024 08:51 PM IST
सार

Maharashtra: कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार ने 10 हजार करोड़ की लूट कराई है। भाजपा ने मराठी भाईयों से 10 हजार करोड़ लूटा है। पुणे रिंग रोड परियोजना के तहत यह घोटाला किया गया है।

विज्ञापन
Maharashtra: Congress allegation on Mahayuti 10000 crore scam in Pune Ring Project
पवन खेड़ा - फोटो : @INCIndia

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी हैं। राजनीतिक दलों ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इस बीच, कांग्रेस पार्टी ने सत्तारूढ़ महायुति सरकार पर 10 हजार करोड़ रुपये का घोटाला करने का गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस के इस आरोप से महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा भूचाल आ गया है।  

विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार ने 10 हजार करोड़ की लूट कराई है। भाजपा ने मराठी भाईयों से 10 हजार करोड़ लूटा है। पुणे रिंग रोड परियोजना के तहत यह घोटाला किया गया है। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के अनुसार किसी एक कंपनी को दो से ज्यादा प्रोजेक्ट नहीं दिए जा सकते हैं, लेकिन निगम के मापदंड बदलकर एक कंपनी को 4 प्रोजेक्ट दे दिए गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, एक और मापदंड है- कंपनी को सुरंग बनाने का अनुभव होना चाहिए, जबकि इन परियोजना में सुरंग बनाने का काम सिर्फ 10 प्रतिशत है। फिर भी परियोजना का नाम ही सुरंग के नाम से कर दिया गया, ताकि इन कंपनी को काम दिया जा सके। इलेक्टोरल बांड में भी 13 प्रतिशत चंदा महाराष्ट्र से वसूला गया था। एक समय डी कंपनी थी, लेकिन आज मोदी राज में बी कंपनी आ गई है, जो महाराष्ट्र को लूट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि 10 हजार करोड़ की लूट महाराष्ट्र में सरकार ने खुद करवाई है। मराठी, मारवाड़ी, गुजराती भाईयों और तमाम लोग जो अपनी खून-पसीने की कमाई से टैक्स देते हैं, उनकी कमाई से सरकार ने 10 हजार करोड़ लूटा है। पवन खेड़ा के अनुसार यह घोटाला पुणे रिंग रोड परियोजना के तहत हुआ है। कंस्ट्रक्शन करने में जो प्रति किलोमीटर की लागत बाकि आवंटित किए थे, महाराष्ट्र में इस लागत को दोगुना कर दिया गया। सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपए महाराष्ट्र के टैक्स देने वालों की जेब से निकालकर कंपनियों को दिए और दूसरे हाथ से उनसे ले लिए। यह भाजपा की लूट है।

संबंधित खबर-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed