फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Conflict in CM Eknath Shinde faction, party MLA made many allegations against minister Dada Bhuse

Maharashtra: शिंदे गुट में तकरार, पार्टी विधायक ने मंत्री दादा भुसे पर लगाए कई आरोप, मामला सीएम तक पहुंचा

Sun, 13 Nov 2022 07:21 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 13 Nov 2022 07:21 PM IST
सार

नासिक विधायक सुहास कांदे का कहना है कि सरकार में मंत्री दादा भुसे उन्हें लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। क्षेत्र का विधायक होने के बाद भी उन्हें अहम बैठकों में नहीं बुलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Maharashtra Conflict in CM Eknath Shinde faction, party MLA made many allegations against minister Dada Bhuse
एकनाथ शिंदे - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बालासाहेबांची शिवसेना (शिंदे गुट) में तकरार की खबर है। जानकारी के मुताबिक, एक विधायक सुहास कांदे ने पार्टी के कुछ फैसलों पर सवाल खड़े किए हैं। इतना हीं नहीं उन्होंने सरकार में मंत्री दादा भुसे पर भी नजरअंदाज किए जाने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से की है। 

विज्ञापन


नासिक विधायक सुहास कांदे का कहना है कि सरकार में मंत्री दादा भुसे उन्हें लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। क्षेत्र का विधायक होने के बाद भी उन्हें अहम बैठकों में नहीं बुलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


संगठन में चुने गए गलत लोग
कांदे ने आरोप लगाया कि जिला स्तर पर संगठन में गलत लोगों को चुना गया है। उन्होंने कहा, संगठन में की गईं नियुक्तियों की उन्हें जानकारी नहीं दी गई, उन्हें अखबार से इनके बारे में पता चला। उन्होंने आरोप लगाया है कि जो नियुक्तियां की गई हैं, वह पार्टी को मजबूत करने के नहीं हैं। इसकी शिकायत उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे से की है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह अंतिम सांस एक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार और भय के कारण शिंदे नीत सरकार बनी: पटोले
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने रविवार को आरोप लगाया कि राज्य में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्टाचार और भय के कारण अस्तित्व में आई। पटोले ने दावा किया कि राज्य में कैबिनेट का विस्तार इसलिए नहीं किया जा रहा है, क्योंकि सरकार गिर सकती है। चव्हाण ने यह भी कहा कि उनके लिए यह महसूस करना स्वाभाविक है कि उनकी अगली पीढ़ी सार्वजनिक जीवन में उनकी पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ाए, लेकिन उनकी बेटियां अभी राजनीति में नहीं हैं। वे कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को नेताओं की संतानों द्वारा हाइजैक कर लिए जाने के भाजपा के दावे पर जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed