फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra college student gangarped in barc quarter in mumbai two accused arrested

Maharashtra: मुंबई में कॉलेज छात्रा से सरकारी फ्लैट में गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Nov 2023 10:55 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 19 Nov 2023 10:55 AM IST
सार

19 वर्षीय कॉलेज छात्रा से मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित एक सरकारी फ्लैट में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 

विज्ञापन
maharashtra college student gangarped in barc quarter in mumbai two accused arrested
गैंगरेप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के मुंबई में एक कॉलेज छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट के आदेश पर 20 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। खबर के अनुसार, 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा से मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित एक सरकारी फ्लैट में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मुंबई पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 376 (डी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया घटना 15-16 नवंबर की रात की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को जानते हैं और दोनों के पिता भी एक दूसरे से परिचित हैं। घटना वाली रात आरोपी के परिजन बाहर गए हुए थे। इस पर आरोपी ने अपने एक अन्य दोस्त को भी घर बुला लिया। इसी बीच पीड़िता वहां कुछ खाना बनाने का सामान लेने आई थी। इस पर दोनों आरोपियों ने पीड़िता को पीने के लिए ड्रिंक दी। 
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई, जिसके बाद दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। होश में आने पर पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने करीबी दोस्तों को दी। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed