{"_id":"62893abf738e2c23347eb9af","slug":"maharashtra-college-going-girl-stabbed-to-death-by-jilted-suitor-in-aurangabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: औरंगाबाद में 18 वर्षीय छात्रा की दिनदहाड़े कॉलेज के पास चाकू मारकर हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: औरंगाबाद में 18 वर्षीय छात्रा की दिनदहाड़े कॉलेज के पास चाकू मारकर हत्या
Sun, 22 May 2022 12:47 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, औरंगाबाद।
पीटीआई, औरंगाबाद।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 22 May 2022 12:47 AM IST
सार
बताया जा रहा है कि एकतरफा प्रेम में युवक ने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी शरणसिंह सेठी ने कथित तौर पर सुखप्रीत कौर उर्फ कशिश (18) का पीछा किया और उससे पूछा कि 'क्या तुम मुझसे प्यार नहीं करती।' इसके बाद छात्रा का जवाब सुनकर सेठी ने पीछे से उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
चाकू मारकर हत्या (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में शनिवार दोपहर एक 18 वर्षीय कॉलेज छात्रा की एक युवक ने बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि घटना देवगिरी कॉलेज के पास हुई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप और सनसनी का माहौल व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि एकतरफा प्रेम में युवक ने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी शरणसिंह सेठी ने कथित तौर पर सुखप्रीत कौर उर्फ कशिश (18) का पीछा किया और उससे पूछा कि 'क्या तुम मुझसे प्यार नहीं करती।' इसके बाद छात्रा का जवाब सुनकर सेठी ने पीछे से उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने कहा कि सेठी के फरार होने के बाद कौर के साथ मौजूद एक अन्य लड़की ने पुलिस को फोन किया और उसे अस्पताल ले गई। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सुखप्रीत कौर देवगिरी कॉलेज में बैचलर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) प्रथम वर्ष की छात्रा थी। अधिकारी ने कहा कि पुलिस हत्यारोपी सेठी को तलाश कर रही है और आगे की जांच जारी है।