फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra CM Uddhav Thackeray urges PM Modi to formulate crowd control policy

महाराष्ट्र: उद्धव ने पीएम से की भीड़ के एकत्र होने पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग

Sat, 17 Jul 2021 02:28 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुंबई/चेन्नई।
एजेंसी, मुंबई/चेन्नई। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 17 Jul 2021 02:28 AM IST
सार

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने बैठक में कहा कि कोविड-19 वैक्सीन की खुराकों का प्रदेश के लिए आवंटन कम हुआ। उन्होंने राज्य को एक करोड़ खुराक उपलब्ध कराने का केंद्र से अपील की।

विज्ञापन
Maharashtra CM Uddhav Thackeray urges PM Modi to formulate crowd control policy
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक उद्देश्य के लिए एक जगह पर लोगों के एकत्र होने पर रोक लगाने के लिए एक राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग की। उन्होंने यह सुझाव पीएम द्वारा कोरोना पर बुलाई गई छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में दिया।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग लड़ रही है लेकिन सार्वजनिक जगहों पर भीड़ को एकत्र होने से रोकना बड़ी चुनौती है। केंद्र को सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक उद्देश्यों के नाम पर एक जगह एकत्र होने से रोकने के लिए एक राष्ट्रीय नीति बनानी चाहिए। साथ ही उन्होंने कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने बैठक में कहा कि कोविड-19 वैक्सीन की खुराकों का प्रदेश के लिए आवंटन कम हुआ। उन्होंने विशेष मामले के तहत राज्य को एक करोड़ खुराक उपलब्ध कराने का केंद्र से अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने पीएम से अनुरोध किया कि कोरोना महामारी से निपटने से संबंधित सभी सामानों को जीएसटी से छूट दी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं को कराने के फैसले पर फिर से विचार करने का आग्रह किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed