{"_id":"63bdda9dd5d4b625a071bb66","slug":"maharashtra-cm-eknath-shinde-reviews-preperations-for-pm-modi-visit-to-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: प्रधानमंत्री मोदी 19 जनवरी को जाएंगे मुंबई, अहम परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: प्रधानमंत्री मोदी 19 जनवरी को जाएंगे मुंबई, अहम परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
Wed, 11 Jan 2023 03:07 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 11 Jan 2023 03:07 AM IST
सार
पीएम मोदी इस दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मुंबई मेट्रो लाइन की दो नई लाइन का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जनवरी को मुंबई पहुंचेंगे। उनके दौरे को देखते हुए तैयारियां जोरों पर हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सह्याद्री हाउस में समीक्षा बैठक की। राज्य में एकनाथ शिंदे की सरकार आने के बाद पीएम मोदी का यह पहला महाराष्ट्र दौरा होगा।
पीएम मोदी इस दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मुंबई मेट्रो लाइन की दो नई लाइन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी समुद्र में सीवेज के पानी को मिलने से रोकने के लिए मुंबई में दो अस्पतालों और एक नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की आधारशिला भी रखेंगे।
समीझा बैठक के दौरान पीएम के दौरे की तैयारियों के अलावा आगामी बीएमसी चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में बीजेपी विधायक, सांसद और राज्य के मंत्री भी मौजूद रहे। भाजपा नेता और विधायक आशीष शेलार ने कहा, महाराष्ट्र सरकार तेजी से काम कर रही है और अधूरी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।