फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra CM Eknath shinde hold the uddhav thackeray decision of renaming aurangabad and osmanabad

Maharashtra: गद्दी संभालते ही शिंदे ने लगाई उद्धव ठाकरे के फैसले पर रोक, औरंगाबाद और उस्मानाबाद का अभी नहीं बदलेगा नाम

Fri, 15 Jul 2022 11:17 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 15 Jul 2022 11:17 AM IST
सार

उद्धव ठाकरे ने अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक में औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव करने का फैसला किया था। इसके अलावा मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम भी डीबी पाटिल रखने की घोषणा की गई थी। 

विज्ञापन
Maharashtra CM Eknath shinde hold the uddhav thackeray decision of renaming aurangabad and osmanabad
एकनाथ शिंदे - फोटो : Social media

विस्तार

महाराष्ट्र की गद्दी संभालते ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे सरकार के निर्णयों पर रोक लगानी शुरू कर दी है। शिंदे ने उद्धव के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसके तहत औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदला गया था। दरअसल, उद्धव ठाकरे ने अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक में औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव करने का फैसला किया था। इसके अलावा मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम भी डीबी पाटिल रखने की घोषणा की गई थी। 

विज्ञापन


उधर, एकनाथ शिंदे ने कहा है कि दोनों शहरों के नाम बदलने का फैसला जल्दबाजी में किया गया था। ऐसे में सरकार इस पर नए सिरे से विचार करेगी और इस प्रस्ताव को कैबिनेट के सामने रखेगी। 
विज्ञापन


राज्यपाल और फडणवीस ने जताई थी आपत्ति 
संकट में घिरे उद्धव ठाकरे ने सरकार गिरने से पहले 29 जुलाई को कैबिनेट बैठक बुलाई थी। इस बैठक में उस्मानाबाद और औरंगाबाद का नाम बदलने का फैसला किया गया था। इस पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव सरकार को पत्र लिखा था, कहा गया था कि सरकार अल्पमत में है, ऐसे समय में लोकलुभावन निर्णय नहीं लिए जा सकते हैं। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने भी इस फैसले पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने का था कि सरकार ने यह फैसला जल्दबाजी में किया था। बहुमत परीक्षण के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे द्वारा यह निर्णय किया था, जोकि, गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


AIMIM ने भी जताई थी आपत्ति 
एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील ने भी औरंगाबाद का नाम बदलने पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने इस फैसले के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन की भी चेतावनी दी थी। इम्तियाज जलील ने कहा था कि औरंगाबाद की पूरी दुनिया में ऐतिहासिक पहचान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed