फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra CM Devendra Fadnavis says we will ask all the rebel candidates to withdraw

भाजपा और शिवसेना गठबंधन में छोटे और बड़े भाई जैसा कुछ नहीं, दोनों ही बराबर: उद्धव ठाकरे

Fri, 04 Oct 2019 07:00 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमित कुमार Updated Fri, 04 Oct 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra CM  Devendra Fadnavis says we will ask all the rebel candidates to withdraw
मुंबई में संयुक्त पत्रकार वार्ता में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे - फोटो : ani

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कॉन्फ्रेंस में शिवसेना और भाजपा के बीच हुए गठबंधन में सीट बंटवारे का औपचारिक एलान किया गया। प्रदेश में भाजपा 150 और शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन


संयुक्त कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम बागी प्रत्याशियों से अपना नामांकन वापस लेने को कहेंगे। उन्होंने कहा कि यह महागठबंधन की सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा जाएगा।

विज्ञापन
 

 


हालांकि, मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए भी कहा कि अगर वे नहीं माने तो हमारे गठबंधन में उन्हें कोई भी पद या स्थान नहीं मिलेगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के विशाल अंतर से जीत की भी उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि वह बड़े अंतर से जीतेंगे और उन्हें विधानसभा में देखेंगे। 


देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि कुछ लोग सोच रहे थे कि विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना का गठबंधन होगा या नहीं। लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए ने पूर्ण बहुमत से जीतकर सरकार बनाई थी। कुछ जगह पार्टी में मतभेद है, जिसको दो-तीन दिन में सुलझा लिया जाएगा। जिन्होंने पार्टी के खिलाफ बगावत की है, उनको जनता जवाब देगी।

आदित्य ठाकरे को सीएम बनाए जाने की मांग पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि राजनीति में पहला कदम रखने का मतलब ये नहीं होता कि आप पदेश के मुख्यमंत्री बन जाएंगे। अभी वो राजनीति में आए हैं, ये सिर्फ एक शुरुआत है। 


उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि भाजपा और शिवसेना भाई-भाई हैं। इस गठबंधन में बड़े भाई और छोटे भाई जैसा कुछ भी नहीं हैं। महाराष्ट्र के बेहतरी और फायदे के लिए काम करना है। लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में माहौल बदल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed