Maharashtra: 'दो सुल्तान दिल्ली में बैठकर महाराष्ट्र के फैसले कर रहे', महायुति नेताओं पर भड़के कांग्रेस नेता
संजय राउत ने कहा कि 'लोकसभा चुनाव के बाद उनके चेहरे की रौनक चली गई थी, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद वह रौनक वापस आ गई है, ये सब ईवीएम का कमाल है। एक त्रिमूर्ति मंदिर बनाया जाना चाहिए, जिसमें मध्य में ईवीएम और एक तरफ प्रधानमंत्री और दूसरी तरफ अमित शाह की प्रतिमा होनी चाहिए।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'दिल्ली में बैठे सुल्तान ही सारे फैसले करते हैं'
महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता भाई जगताप ने कहा कि 'यहां (महाराष्ट्र) के जो सारे नेता हैं, वे कुछ नहीं हैं। वे सिर्फ दिल्ली में जाकर मुजरा करते हैं और दिल्ली में जो दो सुल्तान हैं, वही सारे फैसले करते हैं। हम साल 2014 से ही ये सब देख रहे हैं। वहां बैठे दो सुल्तानों द्वारा ही फैसला किया जाएगा।'
#WATCH | Mumbai: On Mahayuti leaders meeting with Union HM Amit Shah in Delhi, Bhai Jagtap, Congress leader says, "All the leaders of here (Maharashtra) and the country, they are nothing. They do 'Mujra' in Delhi and two 'Sultans' sitting in Delhi take all the decisions. We have… pic.twitter.com/TXx5BaDpFD
— ANI (@ANI) November 29, 2024
'एक त्रिमूर्ति मंदिर बनाया जाना चाहिए'
शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा कि 'महाराष्ट्र से संबंधी सभी चीजें दिल्ली में तय की जाएंगी। एकनाथ शिंदे और अजित पवार को अपने मुद्दों के लिए बार-बार दिल्ली जाना होगा। उन्हें अमित शाह और प्रधानमंत्री की सुननी होगी। अजित पवार डिप्टी सीएम थे और डिप्टी सीएम ही रहेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद उनके चेहरे की रौनक चली गई थी, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद वह रौनक वापस आ गई है, ये सब ईवीएम का कमाल है। एक त्रिमूर्ति मंदिर बनाया जाना चाहिए, जिसमें मध्य में ईवीएम और एक तरफ प्रधानमंत्री और दूसरी तरफ अमित शाह की प्रतिमा होनी चाहिए।'
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.