फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Clash over ministers mobile game video Update Ajit Pawar Sunil Tatkare News In Hindi

कृषि मंत्री के वीडियो पर विवाद गहराया: लातूर में झड़प के बाद अजित पवार सख्त, NCP युवा अध्यक्ष से मांगा इस्तीफा

Mon, 21 Jul 2025 02:38 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 21 Jul 2025 02:38 PM IST
सार

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे के मोबाइल पर गेम खेलने के वायरल वीडियो ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। विवाद इतना बढ़ गया कि रविवार को छावा संगठन के कार्यकर्ताओं और एनसीपी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई। हालांकि अब इस मामले में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सख्ती दिखाई है। पवार ने एनसीपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष सूरज चव्हाण से तुरंत इस्तीफा देने को कहा है।

विज्ञापन
Maharashtra Clash over ministers mobile game video Update Ajit Pawar Sunil Tatkare News In Hindi
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे के विधान भवन में गेम खेलने वाले वायरल वीडियो पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में अब महाराष्ट्र के लातूर जिले में रविवार को छावा संगठन और एनसीपी (अजित पवार गुट) के कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट के मामले को लेकर डिप्टी सीएम अजित पवार ने सख्त रुख अपनाया है। पवार ने इस हरकत को पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ बताते गुए एनसीपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष सूरज चव्हाण से तुरंत इस्तीफा देने को कहा है। 

विज्ञापन


बता दें कि ये पूरा मामला तब खड़ा हुआ जब रविवार को लातूर में एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान छावा संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। वे राज्य के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे का विरोध कर रहे थे, जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में कोकाटे राज्य विधानमंडल के सत्र के दौरान मोबाइल पर रम्मी खेलते हुए दिख रहे थे।

विज्ञापन

विरोध में छावा संगठन के नेता विजय घाटगे ने तटकरे की टेबल पर ताश की गड्डी फेंकी और कोकाटे के इस्तीफे की मांग की। इसके बाद एनसीपी कार्यकर्ताओं ने घाटगे और अन्य प्रदर्शनकारियों की पिटाई कर दी। मामला बढ़ता देख पुलिस ने बीच-बचाव किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Maharashtra: 'किसान मर रहे, मंत्री रमी खेल रहे', रोहित पवार ने माणिकराव कोकाटे का वीडियो शेयर कर साधा निशाना

मामले में अजित पवार ने दिखाई सख्ती
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि यह घटना बेहद गंभीर, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि वे किसी भी प्रकार की हिंसा, अभद्र व्यवहार या आपत्तिजनक भाषा के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि हम समाज के हर वर्ग की भावनाओं और मांगों का सम्मान करते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की पहचान लोकतंत्र, समानता और भाईचारे पर आधारित है, जैसे सिद्धांत छत्रपति शिवाजी महाराज, शाहू महाराज, महात्मा फुले और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने दिए हैं। इसके साथ ही अजित पवार ने अपने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लोकतंत्र, शांति और अहिंसा के रास्ते पर चलें।

एनसीपी यूवा मोर्चा अध्यक्ष पर लगे आरोप
इस घटना में एनसीपी युवा मोर्चा अध्यक्ष सूरज चव्हाण भी शामिल थे। उन्होंने मीडिया से कहा कि छावा संगठन के लोगों ने अपशब्द कहे, जिससे गुस्से में आकर उन्होंने यह कदम उठाया। उन्होंने कहा कि सिर्फ इसलिए कि हम सत्ता में हैं, इसका मतलब यह नहीं कि हम कुछ भी गलत कर रहे हैं।

Maharashtra Clash over ministers mobile game video Update Ajit Pawar Sunil Tatkare News In Hindi
सुनील तटकरे - फोटो : ANI

मामले में गंभीरता से फैसला लेंगे अजित पवार- तटकरे
वहीं इस मामले में एनसीपी नेता अध्यक्ष सुनील तटकरे ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे के वायरल वीडियो को लेकर पार्टी अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजित पवार इस मामले को गंभीरता से लेंगे और मंत्री से बात करेंगे। तटकरे ने कहा कि कृषि मंत्री द्वारा पहले भी दिए गए कुछ बयान सही नहीं थे, उस समय भी अजित पवार ने उनसे बात की थी। इस बार भी पार्टी अध्यक्ष इस वीडियो मामले को गंभीरता से लेंगे और उचित निर्देश देंगे।

उन्होंने आगे कहा कि एनसीपी हमेशा शांति के मार्ग पर चली है। लातूर की घटना निंदनीय है। मैंने छावा संगठन के कार्यकर्ताओं की भावनाएं समझी हैं। उन्होंने मुझ पर ताश फेंके, फिर भी मैंने उन्हें धन्यवाद दिया और कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

ये भी पढ़ें:- Maharashtra: 'मैं रमी नहीं जानता, रोहित पवार खुद इसके आदी इसलिए..', मंत्री कोकाटे ने आरोपों पर किया पलटवार

अब समझिए क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तब तेज हो गई जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में राज्य कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे कथित रूप से विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान मोबाइल पर रमी जैसा गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार से लेकर कांग्रेस तक सभी ने गंभीर आरोप लगाए। हालांकि कोकाटे ने सफाई देते हुए कहा कि वह गेम नहीं खेल रहे थे, बल्कि सिर्फ एक डाउनलोडेड गेम को स्किप (हटाने) की कोशिश कर रहे थे। लेकिन ये मामला इतना तेज हो गया है कि बयानबाजी और विरोध चरम पर पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed