{"_id":"5b61432e4f1c1b58488b8164","slug":"maharashtra-civic-polls-2018-voting-started-in-two-municipal-corporations","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में सांगली, जलगांव नगर निगमों के लिए मतदान शुरू, कई दिग्गज आमने-सामने","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में सांगली, जलगांव नगर निगमों के लिए मतदान शुरू, कई दिग्गज आमने-सामने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
devendra fadnavis, uddhav thackeray
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के दो नगर निगमों के लिए आज सुबह साढ़े सात बजे मतदान शुरू हो गया। यहां 153 सीटों के लिए कुल 754 प्रत्याशी मैदान में हैं। पश्चिम महाराष्ट्र के सांगली-मिराज-कुपवाड नगर निगम (एसएमकेएमसी) में 78 सीटों और उत्तर महाराष्ट्र में जलगांव नगर निगम (जेएमसी) में 75 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। दोनों शहरों में करीब 7,89,251 मतदाता हैं।
राज्य निर्वाचन आयुक्त जे एस सहरिया के मुताबिक, दोनों शहरों में 1,013 मतदान केंद्र स्थापित किये गये हैं और 5,792 चुनाव अधिकारियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। वसई-विरार नगर निगम में 97 वार्ड नंबर के लिए भी मतदान हो रहा है। मतदान शाम साढ़े पांच बजे तक होगा और तीन अगस्त को मतों की गिनती की जाएगी।
एसएमकेएमसी में 78 सीटों के लिए 451 प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि जलगांव में 75 सीटों के लिए 303 प्रत्याशी मैदान में हैं। सांगली में 4,24,179 मतदाता हैं जबकि जलगांव में 3,65,172 मतदाता हैं। जेएमसी के लिए भाजपा और शिवसेना मिल कर चुनाव लड़ रही है जबकि एमएमकेएमसी में भाजपा अपने दम पर चुनाव मैदान में है।