{"_id":"600c21da8ebc3e340274ab77","slug":"maharashtra-chief-minister-uddhav-thackeray-unveils-a-statue-of-shiv-sena-founder-bal-thackeray-at-fort-area-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबईः सीएम उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की प्रतिमा का किया अनावरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबईः सीएम उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की प्रतिमा का किया अनावरण
Sat, 23 Jan 2021 06:47 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 23 Jan 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
बाल ठाकरे की प्रतिमा का अनावरण
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के नेताओं ने शनिवार को शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे की 95वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को मुंबई के फोर्ट इलाके में बाल ठाकरे की प्रतिमा का अनावरण भी किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि ठाकरे ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर टिप्पणी करने के लिए एक कार्टूनिस्ट के रूप में अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
पवार ने ट्वीट किया कि दिवंगत नेता की शब्दों पर अच्छी पकड़ ने उन्हें एक अच्छा वक्ता बनाया और उनकी राज्य की राजनीति पर अच्छी पकड़ थी। बाला साहब के बेटे एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मातोश्री (पारिवारिक आवास) में अपने पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
बाला साहब ठाकरे का जन्म 23 जनवरी 1926 को हुआ था। उन्होंने 1966 में शिवसेना की स्थापना की थी। बाला साहब की मृत्यु के बाद उनके पुत्र उद्धव ठाकरे पार्टी की कमान संभाल रहे हैं। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पिता के योगदान को याद करते हुए कहा कि ठाकरे ने संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में भाग लिया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह एक महान राष्ट्रवादी और हिंदुत्व के उज्ज्वल प्रतीक थे। भाजपा नेता एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने भी ठाकरे को श्रद्धांजलि दी।