फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra chief minister eknath shinde in support of One Nation one election

Maharashtra: 'NDA सरकार द्वारा प्रस्तावित सबसे अहम सुधारों में..', एक देश-एक चुनाव के पक्ष में बोले सीएम शिंदे

Sun, 04 Feb 2024 01:53 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 04 Feb 2024 01:53 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि चुनावों में बहुत पैसा खर्च होता है। हमें लगता है कि एक चुनाव इस खर्चों को काफी हद तक कम कर सकता है। इससे सुचारू शासन को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
maharashtra chief minister eknath shinde in support of One Nation one election
एकनाथ शिंदे - फोटो : Social Media

विस्तार

शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक साथ चुनाव के विचार का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि बार बार चुनाव कराना देश की अर्थव्यवस्था के लिए ठीक नहीं है और यह विकास में बाधा बन सकता है।
विज्ञापन


एक चुनाव के समर्थन में सीएम शिंदे 
एक राष्ट्र एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लिखे पत्र में एकनाथ शिंदे ने कहा, 'एक साथ चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार द्वारा प्रस्तावित सबसे महत्वपूर्ण सुधारों में से एक है। हमें यकीन है कि एक राष्ट्र एक चुनाव से सुचारू शासन को बढ़ावा मिलेगा। देश के किसी न किसी हिस्से में चुनाव चल ही रहा है, ऐसे में सरकार को बहुत परेशानी होती है, क्योंकि चुनाव के दौरान पूरा ध्यान चुनाव जीतने पर ही होता है।'
विज्ञापन


24 जनवरी को लिखी गई चिट्ठी में शिंदे ने कहा, 'प्रधानमंत्री से लेकर सभी मुख्यमंत्री और अन्य नेता चुनाव में शामिल हो जाते हैं। इससे प्रशासन पर बहुत हानि होता है।' उन्होंने कहा कि लोकसभा के चार महीने पहले ही छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव हुआ। आने वाले छह महीनों में महाराष्ट्र, हरियाणा और अन्य राज्यों में चुनाव होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिंदे ने कहा, 'इन चुनावों में बहुत पैसा खर्च होता है। हमें लगता है कि एक चुनाव इस खर्चों को काफी हद तक कम कर सकता है।' पिछले हफ्ते लोकसभा में केंद्र सरकार ने बताया कि एक राष्ट्र एक चुनाव पर समिति को राजनीतिक दलों से अबतक 35 प्रतिक्रियाएं मिल चुकी है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed