{"_id":"6085404f0149c721bc404953","slug":"maharashtra-ceo-and-cao-of-vijay-vallabh-covid-hospital-in-virar-arrested-15-patients-were-died-due-to-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्रः विरार के विजय वल्लभ कोविड अस्पताल के सीईओ और सीएओ को किया गिरफ्तार, आग लगने से हुई थी 15 मरीजों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्रः विरार के विजय वल्लभ कोविड अस्पताल के सीईओ और सीएओ को किया गिरफ्तार, आग लगने से हुई थी 15 मरीजों की मौत
Sun, 25 Apr 2021 03:41 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 25 Apr 2021 03:41 PM IST
सार
- कोर्ट ने एक दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंपा
- मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के उपनगर विरार के विजय वल्लभ कोविड केयर अस्पताल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी केा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
डीसीपी क्राइम डाॅ. महेश पाटिल ने बताया कि कोर्ट ने सीईओ डाॅ. दिलीप शाह और सीएओ डाॅ. शैलेष पाठक को एक दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंपा है। पुलिस अस्पताल में आग लगने के मामले में लापरवाही की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बता दें, इस 90 बेड के अस्पताल के आईसीयू में शुक्रवार तड़के आग लगने से 15 कोविड रोगियों की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है। आग एसी यूनिट में लगी और आईसीयू तक फैल गई थी।
विज्ञापन
Maharashtra | Police have arrested chief administrative officer & chief executive officer of Vijay Vallabh COVID care hospital in Virar, where a fire claimed 15 lives. Court has sent them to police remand for a day: Dr Mahesh Patil, DCP (Crime), Mira Bhayandar-Vasai Virar Police
— ANI (@ANI) April 25, 2021