{"_id":"5f83a3bb8ebc3e9bb744bf94","slug":"maharashtra-case-filed-against-two-men-for-beating-and-indecently-assaulting-with-female-autorickshaw-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: महिला ऑटोरिक्शा चालक को पीटने और अभद्रता करने के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: महिला ऑटोरिक्शा चालक को पीटने और अभद्रता करने के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज
Mon, 12 Oct 2020 06:00 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 12 Oct 2020 06:00 AM IST
विज्ञापन
ऑटोरिक्शा - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सटे ठाणे जिले के दीवा में एक 33 वर्षीय महिला ऑटोरिक्शा चालक के साथ कथित अभद्रता और उसके साथ मारपीट के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज किया गया है। ठाणे पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार शाम में को हुई थी। ठाणे पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है लेकिन दोनों में से अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला ऑटोरिक्शा चालक ने शिकायत में बताया है कि उन्होंने शाम सात बजे दीवा मे एक बार के निकट अपना वाहन खड़ा किया। इसके बाद बार के दो कर्मचारियों ने उनसे वहां से वाहन हटाने के लिए कहा था। इसके बाद न केवल उन्होंने उस महिला रिक्शा चालक के साथ अभद्रता की बल्कि उस पर जातिवादी की टिप्पणी करते हुए मारपीट भी की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘महिला इस हमले में घायल हो गई। उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है और अभी उनका इलाज चल रहा है।’’ आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उन दोनों की तलाश जारी है।