फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra cabinet ministers to visit Ayodhya soon says Deputy CM Devendra Fadnavis

Maharashtra: महाराष्ट्र कैबिनेट के मंत्री जल्द करेंगे अयोध्या का दौरा, डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी

Sun, 11 Feb 2024 04:37 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 11 Feb 2024 04:37 PM IST
सार

काशी और मथुरा में मंदिर विवादों पर सवाल पूछने पर फडणवीस ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करवाया है, उसी तरह कानून के अंतर्गत इसके लिए भी समाधान निकाला जाएगा। 
 

विज्ञापन
Maharashtra cabinet ministers to visit Ayodhya soon says Deputy CM Devendra Fadnavis
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पुणे में गीता भक्ति अमृत महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्य कैबिनेट के मंत्री जल्द ही उत्तर प्रदेश के अयोध्या का दौरा करेंगे। फडणवीस ने इसे लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ था।
विज्ञापन


काशी-मथुरा मंदिर विवाद पर बोले फडणवीस
काशी और मथुरा में मंदिर विवादों पर सवाल पूछने पर फडणवीस ने कहा, 'जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करवाया है, उसी तरह कानून के अंतर्गत इसके लिए भी समाधान निकाला जाएगा।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि मथुरा, काशी और अयोध्या सभी पवित्र स्थल है। राम मंदिर के निर्माण के बाद लोगों के मन में मथुरा में भी विवाद के समाधान की उम्मीद होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन है कि जैसे पीएम मोदी के प्रयासों से राम मंदिर का निर्माण हुआ है, वैसे ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए भी कोई समाधान जरूर निकाला जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून के मुताबिक हो रहा काम: फडणवीस
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने आगे कहा, 'काशी विश्वनाथ में नया कॉरिडोर बनाया गया है और वहां पूजा करने की इजाजत भी दे दी गई है। फिलहाल वहां अनुकूल महौल देखने को मिल रहा है। आसान शब्दों में कहें तो ये सभी चीजें कानून के मुताबिक हो रही है।'


हिंदूवादियों का कहना है कि मथुरा में शाही ईदगाह उस स्थान पर बनाया गया है जहां भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। बता दें कि मस्जिद के बगल में एक कृष्ण मंदिर है। हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की एक रिपोर्ट में बताया गया कि ज्ञानवापी मस्जिद वाराणसी (काशी) का निर्माण औरंगजेब के शासन के दौरान वहां एक मंदिर को ध्वस्त करने के बाद किया गया था। वाराणसी की एक जिला अदालत ने पिछले महीने पुजारियों को ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने में मूर्तियों के सामने पूजा करने का फैसला सुनाया था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed