फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra cabinet has decided that name of the mother will be mandatory on all govt documents

महाराष्ट्र: दस्तावेजों पर मां का नाम अनिवार्य; इस मामले की जांच के लिए गठित SIT का जिम्मा संदीप कार्णिक को

Mon, 11 Mar 2024 09:49 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 11 Mar 2024 09:49 PM IST
सार

संदीप कार्णिक वर्तमान में नासिक के पुलिस आयुक्त हैं। आईपीएस अधिकारी संदीप कार्णिक और तीन अन्य अधिकारियों पर अगस्त 2011 में पुणे जिले की मावल तहसील में किसानों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान अनुचित गोलीबारी का आरोप लगाया गया था। उस गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Maharashtra cabinet has decided that name of the mother will be mandatory on all govt documents
एकनाथ शिंदे, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र - फोटो : X/@@mieknathshinde

विस्तार

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने सोमवार को कैबिनेट बैठक में एक बड़ा फैसला लिया है। शिंदे सरकार ने सभी दस्तावेजों में मां का नाम लिखना अनिवार्य कर दिया है। कैबिनेट बैठक के बाद सरकार ने इसका एलान किया। साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को आईपीएस अधिकारी संदीप कार्णिक को विशेष जांच दल (एसआईटी) का प्रमुख नियुक्त किया है। राज्य के गृह विभाग ने इस बाबत आदेश भी जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि संदीप कार्णिक के नेतृत्व में एसआईटी का नेतृत्व करेंगे, जो कुछ महीने पहले मराठा आरक्षण विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा की गहन जांच करेगी।

विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि एसआईटी प्रमुख के रूप में संदीप कार्णिक के पास विशेषज्ञों को आमंत्रित करने की विशेष शक्ति होगी। इसके अलावा वे राज्य सरकार की सहमति से एसआईटी में राज्य सरकार की सहमति से अधिक लोगों को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा ये एसआईटी सोशल मीडिया के जरिए दुर्भावनापूर्ण और फर्जी तरीके से जानकारी फैलाकर लोगों को हिंसा के लिए उकसाने की कोशिशों की भी जांच करेगी। इस टीम को तीन महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपने के लिए भी कहा गया है। 
विज्ञापन


संदीप कार्णिक वर्तमान में नासिक के पुलिस आयुक्त हैं। आईपीएस अधिकारी संदीप कार्णिक और तीन अन्य अधिकारियों पर अगस्त 2011 में पुणे जिले की मावल तहसील में किसानों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान अनुचित गोलीबारी का आरोप लगाया गया था। उस गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि अक्टूबर 2023 में मराठा आरक्षण को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा की सूचना मिली थी। उस हिंसा में बीड में दो विधायकों के घरों और अन्य संपत्तियों में तोड़फोड़ और आग लगा दी गई थी।


सभी दस्तावेजों में मां का नाम अनिवार्य

सोमवार को हुई महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक के दौरान शिंदे सरकार ने  फैसला किया है कि जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल दस्तावेज, संपत्ति दस्तावेज, आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे सभी सरकारी दस्तावेजों पर मां का नाम अनिवार्य होगा। इसमें यह भी बताया गया है कि ये फैसला एक मई 2024 से लागू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed