फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra cabinet decision: Science invention city to be built after Rajiv Gandhi in Pune

महाराष्ट्र कैबिनेट का फैसला : पुणे में राजीव गांधी के नाम पर बनेगी विज्ञान आविष्कार नगरी

Thu, 02 Sep 2021 03:37 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 02 Sep 2021 03:37 AM IST
सार

  • महाराष्ट्र सरकार ने राजीव गांधी के नाम पर आईटी पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की
  • राज्य कैबिनेट द्वारा पुणे के नजदीक पिंपरी-चिंचवड महापालिका क्षेत्र में आविष्कार नगरी बनाने का लिया फैसला 

विज्ञापन
Maharashtra cabinet decision: Science invention city to be built after Rajiv Gandhi in Pune
राजीव गांधी

विस्तार

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार रखने के बाद राज्य की महाविकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार पूर्व प्रधानमंत्री पर मेहरबान हो गई है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र कैबिनेट ने आविष्कार नगरी बनाने का किया फैसला
राज्य सरकार ने पहले राजीव गांधी के नाम पर आईटी पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की, उसके बाद बुधवार को राज्य कैबिनेट ने पुणे के नजदीक पिंपरी-चिंचवड महापालिका क्षेत्र में भारत रत्न राजीव गांधी विज्ञान आविष्कार नगरी बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


राज्य मंत्रिमंडल के फैसले के अनुसार पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका क्षेत्र में 8 एकड़ की जमीन पर भारत रत्न राजीव गांधी विज्ञान आविष्कार नगरी बनाई जाएगी। फिलहाल, उपलब्ध 8 एकड़ जमीन में से एक एकड़ जगह में पहले से ही विभागीय स्तर पर विज्ञान केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी बची 7 एकड़ जगह पर अगले पांच सालों में विज्ञान की विभिन्न अवधारणाओं पर आधारित विश्वस्तरीय भारत रत्न राजीव गांधी विज्ञान आविष्कार नगरी तैयार की जाएगी। केंद्र सरकार की इस योजना के लिए 191 करोड़ रुपये के खर्च को मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed