{"_id":"603e00f81538ea716a6430c3","slug":"maharashtra-bjp-raises-celebrity-tweet-matter-in-maharashtra-assembly-home-minister-anil-deshmukh-replied","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर गरमाया सेलिब्रिटी ट्वीट का मुद्दा, फडणवीस बोले- राष्ट्रीय हित में ट्वीट करने वाले लोगों से पूछताछ करना चाहती है सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फिर गरमाया सेलिब्रिटी ट्वीट का मुद्दा, फडणवीस बोले- राष्ट्रीय हित में ट्वीट करने वाले लोगों से पूछताछ करना चाहती है सरकार
Tue, 02 Mar 2021 02:40 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 02 Mar 2021 02:40 PM IST
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : ANI
ग्रेटा थनबर्ग और रिहाना के ट्वीट को लेकर भारतीय हस्तियों के ट्वीट का मुद्दा मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा में उठाया गया। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार उन लोगों की जांच और पूछताछ करना चाहती है जिन्होंने राष्ट्रीय हित को लेकर ट्वीट किया।
विज्ञापन
Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh in reply to LoP & former CM Devendra Fadnavis says, "Probe ordered against people from BJP IT Cell. 12 people identified, probe to be done against them not against Sachin Tendulkar or Lata Mangeshkar."
— ANI (@ANI) March 2, 2021
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस के बयान पर पलटवार करते हुए महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि भाजपा आईटी सेल के लोगों के खिलाफ जांच का आदेश दिया गया है। अनिल देशमुख ने कहा कि 12 लोगों की पहचान कर ली गई है और उन्हीं लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अनिल देशमुख ने आगे कहा कि सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी।।
विज्ञापन