फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra BJP Posted video of Devendra Fadnavis says I will return soon to build a new Maharashtra

Maharashtra: ‘नए महाराष्ट्र के लिए निर्माण के लिए मैं जल्द लौटूंगा’, भाजपा ने पोस्ट किया फडणवीस का वीडियो

Fri, 27 Oct 2023 11:59 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 27 Oct 2023 11:59 PM IST
सार

वीडियो जारी होने के बाद महाराष्ट्र भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने कहा कि वीडियो चार पुराना है। वीडियो 2019 विधानसभा चुनावों से पहले का है, जिसमें फडणवीस ने कहा था कि वह नए महाराष्ट्र के निर्माण के लिए जल्द वापस आएंगे। केशव का कहना है कि वीडियो का कोई अलग निष्कर्ष न निकाला जाए।

विज्ञापन
Maharashtra BJP Posted video of Devendra Fadnavis says I will return soon to build a new Maharashtra
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@Dev_Fadnavis

विस्तार

महाराष्ट्र की राजनीति में लगातार खींचतान जारी है। इस बीच, महाराष्ट्र भाजपा ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिससे प्रदेश में हलचल मच गया। दरअसल, भाजपा ने उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह कह रहे हैं कि मैं नए महाराष्ट्र के निर्माण के लिए वापस आऊंगा। भाजपा द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो से प्रदेश में हलचल बढ़ गई है। 
विज्ञापन


वीडियो का कोई अलग निष्कर्ष न निकाला जाए
वीडियो जारी होने के बाद महाराष्ट्र भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने कहा कि वीडियो चार पुराना है। वीडियो 2019 विधानसभा चुनावों से पहले का है, जिसमें फडणवीस ने कहा था कि वह नए महाराष्ट्र के निर्माण के लिए जल्द वापस आएंगे। केशव का कहना है कि वीडियो का कोई अलग निष्कर्ष न निकाला जाए। वीडियो से शिंदे गुट को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। शिंदे और फडणवीस के बीच बेहतर तालमेल है। शिंदे, फडणवीस और अजित पवार महाराष्ट्र के विकास के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


शिंदे के नेतृत्व में अच्छा काम कर रही है
वीडियो को लेकर उप मुख्यमंत्री फडणवीस का कहना है कि पार्टी का रुख स्पष्ट है। हम आने वाला विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं, सीएम एकनाथ शिंदे का कहना है कि उन्होंने अभी तक वीडियो देखा ही नहीं है। वहीं, भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि फडणवीस पहले ही कह चुके हैं कि राज्य सरकार शिंदे के नेतृत्व में अच्छा काम कर रही है। हालांकि, कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने आश्चर्य जताया कि क्या शिंदे को सीएम पद से हटाने के लिए कोई कदम उठाया जा रहा है। शायद शिंदे को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




संजय राउत ने साधा निशाना
विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी की रेड को लेकर संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधा है। राउत ने कहा कि जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां-वहां छापेमारी की जा रही है। भाजपा को जिन नेताओं से अंदेशा है कि वह उसे हरा सकता है, उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है। चुनावी राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू है। छापेमारी का क्या मतलब। हमने महाराष्ट्र के 10 लोगों के नाम दिए थए, उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed