{"_id":"5d9a70928ebc3e93c81666fe","slug":"maharashtra-bjp-leader-ravindra-kharat-and-five-others-killed-by-unidentified-miscreants","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : भुसावल में भाजपा नेता, दो बेटे और भाई समेत पांच लोगों की हत्या, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : भुसावल में भाजपा नेता, दो बेटे और भाई समेत पांच लोगों की हत्या, तीन गिरफ्तार
Mon, 07 Oct 2019 06:02 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 07 Oct 2019 06:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा पार्षद रवींद्र खरात, उनके परिवार के तीन सदस्यों और बेटे के दोस्त की तीन अज्ञात हमलावरों ने उनके घर के बाहर हत्या कर दी। घटना महाराष्ट्र के जलगांव में भुसावल की है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने खरात और अन्य पर गोलियां चलाईं और चाकू से हमला किया। मामले में पुलिस ने तीनों हमलावरों को गिरफ्तार किया है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
घटना रविवार देर रात हुई जब पार्षद रवींद्र (55) और उनके परिजन अपने घर में थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि देशी पिस्तौल और चाकू लिए हमलावर रवींद्र के घर में दाखिल हुए और गोलियों की बरसात कर दी। हमले को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से भाग गए लेकिन बाद में उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद कर लिए गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन, इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। हमले में खरात के अलावा उनके भाई सुनील (56), बेटे प्रेमसागर (26) और रोहित (25) समेत एक अन्य व्यक्ति गजरे की मौत हो गई। वारदात के पीछे की असल वजह अभी पता नहीं चल सकी है।
विज्ञापन