फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra BJP leader Kirit Somaiyas car attacked Shiv Sena accused of attack

महाराष्ट्र : भाजपा नेता किरीट सोमैया की कार पर हमला, शिवसेना पर लगाया आरोप 

Fri, 20 Aug 2021 02:08 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 20 Aug 2021 02:08 PM IST
सार

शिवसेना सांसद भावना गवली पर 100 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाने के बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया की कार पर हमला हुआ है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के माध्यम से दी। 

विज्ञापन
Maharashtra BJP leader Kirit Somaiyas car attacked Shiv Sena accused of attack
किरीट सौमैया - फोटो : फाइल

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सौमैया की कार पर हमला हुआ है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के माध्यम से दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला शिवसेना के गुंडों की ओर से किया गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

किरीट सोमैया ने ट्वीट कर बताया कि वह कार से वाशिम से गुजर रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे शिवसेना के लोगों ने उनकी कार पर तीन बड़े पत्थर फेंके, जो खिड़की के शीशों से टकराए। उन्होंने बताया कि जिस समय यह हमला हुआ कार में विधायक राजेंद्र पटानी, तेजराव थोराट व सीआईएसएफ के जवान भी मौजूद थे। 


पुलिस ने शिवसैनिकों को खदेड़ा 
किरीट सोमैया ने आरोप लगाया कि शिवसेना के लोगों को पहले से पता था कि काफिला कहां से गुजरेगा। इसलिए वे लोग पहले से उस रास्ते पर खड़े हो गए और हमला बोल दिया। कार पर स्याही भी फेंकी गई। इस दौरान पुलिस व सुरक्षाबलों ने हल्का बल प्रयोग कर शिवसैनिकों को खदेड़ा। 

लगाया था 100 करोड़ के घोटाले का आरोप 
किरीट सोमैया ने शिवसेना सांसद भावना गवली पर 100 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने बालाजी पार्टिकल बोर्ड कारखाने के माध्यम से यह घोटाला किया है। इसी का जायजा लेने वह वाशिम जिले पहुंचे थे, इसी दौरान उनकी कार पर हमला हुआ। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed