{"_id":"5e434ab28ebc3ee5c848ae12","slug":"maharashtra-bjp-launches-deendayal-thali-scheme-for-30-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र भाजपा ने शुरू की 30 रुपये में ‘दीनदयाल’ थाली योजना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र भाजपा ने शुरू की 30 रुपये में ‘दीनदयाल’ थाली योजना
Wed, 12 Feb 2020 06:15 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 12 Feb 2020 06:15 AM IST
विज्ञापन
खाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्तारूढ़ शिवसेना की ‘शिव भोजन’ थाली की राजनीति का मुकाबला करने के लिए महाराष्ट्र में विपक्षी भाजपा ने मंगलवार को जनसंघ के नेता दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर ‘दीनदयाल’ थाली योजना शुरू की।
विज्ञापन
26 जनवरी को शिवसेना के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा गरीबों के लिए शुरू की गई 10 रुपए वाली ‘शिव भोजन’ थाली के मुकाबले भाजपा 30 रुपये की कीमत पर ज्यादा वैरायटी वाली ‘दीनदयाल’ थाली उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
भाजपा की इस थाली में तीन चपातियां, एक कटोरी चावल, दो सब्जियां, मूंगफली की चटनी और आम का अचार, जबकि ‘शिव भोजन’ थाली में दो चपातियां, एक सब्जी (100 ग्राम), 150 ग्राम चावल और एक कटोरी दाल शामिल हैं। भाजपा ने भगवा पार्टी से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को थाली योजना के लिए चुना है।
विज्ञापन