फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Scuffle between Shinde faction and MVA MLA

आमने-सामने माननीय: '50 खोखे-एकदम ओके', विधानसभा परिसर में भिड़े शिंदे गुट और अघाड़ी विधायक

Wed, 24 Aug 2022 11:51 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 24 Aug 2022 11:51 AM IST
सार

सत्तारूढ़ शिंदे गठबंधन को चिढ़ाने के लिए राकांपा विधायक गाजर लेकर पहुंचे थे। शिंदे गुट के विधायकों ने उसे लेकर छीनाझपटी की। तनाव बढ़ता देख दोनों ओर के कुछ वरिष्ठ नेता बीच बचाव करने आए तो विधायकों को शांत किया। 

विज्ञापन
Maharashtra: Scuffle between Shinde faction and MVA MLA
विधान भवन परिसर में भिड़े शिंदे गुट व एमवीए के विधायक - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में नवगठित एकनाथ शिंदे सरकार को लेकर भाजपा व महाविकास अघाड़ी के बीच तकरार जारी है। बुधवार को राज्य विधानसभा के बाहर भी दोनों के विधायकों ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एमवीए के विधायकों ने '50 खोखे-एकदम ओके' जैसे नारे लगाए। यह भिड़ंत विधानसभा भवन की सीढ़ियों पर हुई।  

विज्ञापन


महाराष्ट्र के भाजपा विधायकों और एमवीए के विधायकों ने हंगामा मचाते हुए एक दूसरे के खिलाफ जुबानी हमला बोला। सत्तारूढ़ शिंदे गठबंधन को चिढ़ाने के लिए राकांपा विधायक गाजर लेकर पहुंचे थे। शिंदे गुट के विधायकों ने
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उसे लेकर छीनाझपटी की। दोनों गुटों के बीच पहले भी भिड़ंत हुई है, लेकिन पहली बार विधानभवन की सीढ़ियों पर ऐसी तकरार हुई। उद्धव गुट के विधायक शिंदे गुट के खिलाफ '50 खोखे, एकदम ओके' जैसे नारे लगा रहे थे। तनाव बढ़ता देख दोनों ओर के कुछ वरिष्ठ नेता बीच बचाव करने आए तो विधायकों को शांत किया। इसके बाद दोनों पक्षों के विधायक सदन की कार्रवाई में हिस्सा लेने अंदर पहुंचे। 
 

महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र गुरुवार को खत्म होगा।  बता दें, एकनाथ शिंदे व 39 अन्य शिवसेनाविधायकों ने जून में बगावत कर दी थी। इसके कारण उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना—कांग्रेस-राकांपा की महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी। इसके बाद 30 जून को शिंदे के नेतृत्व में भाजपा के समर्थन से नई सरकार बनी है। 


 



बता दें, शिंदे की बगावत व सरकार बनने के बाद अब शिवसेना पर कब्जे की जंग जारी है।  दोनों गुटों ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है। मामला अब सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ के समक्ष विचाराधीन है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed