{"_id":"646c3baf4404e778390330f3","slug":"maharashtra-big-road-accident-on-nagpur-pune-highway-several-killed-and-injured-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: महाराष्ट्र में दो भीषण सड़क हादसों में 12 की मौत, कई घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: महाराष्ट्र में दो भीषण सड़क हादसों में 12 की मौत, कई घायल
Tue, 23 May 2023 09:54 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 23 May 2023 09:54 AM IST
सार
अमरावती में हुए हादसे में पांच लोगों की अब तक मौत हो चुकी है और सात लोग घायल हैं। घायलों में से कई की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महाराष्ट्र में दो भीषण सड़क हादसे हुए हैं। इन हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। खबर के अनुसार, एक हादसा मंगलवार सुबह नागपुर-पुणे हाइवे पर हुआ, जहां एक बस की टक्कर ट्रक से हो गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हैं। कई घायलों की हालत गंभीर है। वहीं दूसरा हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ। यह हादसा महाराष्ट्र के अमरावती जिले में हुआ, जहां दरयापुर-अंजनगांव रोड पर एक एसयूवी, ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हैं।
नागपुर-पुणे हाइवे पर ट्रक से टकराई बस
मंगलवार सुबह हुआ हादसा महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की है। हादसे का शिकार हुई बस पुणे से बुलढाणा के मेहेकर जा रही थी। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रहे ट्रक की बस से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के चलते बस में सवार सात लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ट्रक से टकराई एसयूवी
वहीं सोमवार रात करीब 11 बजे अमरावती में दरयापुर-अंजनगांव रोड पर हुए एक अन्य हादसे में एसयूवी कार और ट्रक की टक्कर हो गई। खबर के अनुसार, एसयूवी में सवार एक ही परिवार के लोग एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर दरयापुर लौट रहे थे। इसी दौरान एसयूवी की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर के चलते एसयूवी सवार पांच लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। घायलों को दरयापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।