{"_id":"64347914d156690371094aa5","slug":"maharashtra-bhushan-award-2023-conferred-to-social-worker-appasaheb-dharmadhikari-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Bhushan: अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार, 16 अप्रैल को किया जाएगा सम्मानित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Bhushan: अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार, 16 अप्रैल को किया जाएगा सम्मानित
Tue, 11 Apr 2023 02:59 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गुलाम अहमद
Updated Tue, 11 Apr 2023 02:59 AM IST
सार
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को कहा कि 16 अप्रैल को नवी मुंबई के कॉर्पोरेट पार्क में एक भव्य समारोह में अप्पासाहेब धर्माधिकारी को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Appasaheb Dharmadhikari
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामाजिक कार्यकर्ता अप्पासाहेब धर्माधिकारी को प्रतिष्ठित महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को कहा कि 16 अप्रैल को नवी मुंबई के खारघर में कॉर्पोरेट पार्क में एक भव्य समारोह में अप्पासाहेब धर्माधिकारी को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
धर्माधिकारी महाराष्ट्र के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और सुधारक हैं। जिन्होंने वृक्षारोपण अभियान, रक्तदान और चिकित्सा शिविरों के साथ-साथ आदिवासी क्षेत्रों में नशा के खिलाफ सराहनीय कार्य किए हैं। उन्हें वर्ष 2017 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 14 मई 1946 को जन्मे धर्माधिकारी पिछले 30 सालों से समाज सुधारक के रूप में अंधश्रद्धा निर्मूलन और आदिवासी बस्तियों में नशामुक्ति के लिए कार्य कर रहे हैं। स्वच्छता दूत के रूप में पहचाने जाने वाले धर्माधिकारी का बचपन से ही कीर्तन, भजन और अध्यात्म से जुड़ाव था। उनके पिता डॉ नानासाहेब धर्माधिकारी भी समाजसेवी थे।
विज्ञापन
मशहूर गायिका आशा भोसले को वर्ष 2020 में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। तब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे थे। महाराष्ट्र भूषण राज्य सरकार का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। 1995 में शिवसेना-भाजपा गठबंधन की सरकार ने इसे शुरू किया था। 1996 में पहली बार महाराष्ट्र भूषण दिया गया था। शुरुआत में साहित्य, कला, खेल और विज्ञान के क्षेत्र में योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाता था। बाद में सामाजिक कार्य, पत्रकारिता, लोक प्रशासन और स्वास्थ्य सेवा को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन