फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra beed big road accident five killed many injured

Maharashtra: बीड में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी बस, पांच की मौत 22 घायल

Thu, 26 Oct 2023 01:00 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 26 Oct 2023 01:00 PM IST
सार

हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और 22 लोग घायल हुए हैं। खबर के अनुसार, एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। 

विज्ञापन
maharashtra beed big road accident five killed many injured
सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

महाराष्ट्र के बीड में बुधवार-गुरुवार को दो भीषण सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, एक हादसा गुरुवार सुबह करीब करीब छह बजे आष्टा-फाटा रोड पर हुआ, जब मुंबई से बीड जा रही एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस का कहना है कि बस की गति तेज थी और अचानक से ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में से चार बीड के निवासी थे और एक यवतमाल का निवासी था। हादसे में 22 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और 22 लोग घायल हुए हैं। खबर के अनुसार, एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा गुरुवार सुबह को हुआ। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे बीड में धामनगांव-अहमदनगर रोड पर अंभोरा में तेज रफ्तार से जा रही एक एम्बुलेंस एक ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में, एंबुलेंस में सवार चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस अहमदनगर जा रही थी। उसके चालक और दो अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल चिकित्सक की अहमदनगर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान डॉ राजेश झिनझुरके (35) और एंबुलेंस के चालक भरत लोखंडे (35) के रूप में हुई है जो आष्टी के रहने वाले हैं जबकि अन्य दो मृतक मनोज तिरपुडे और पप्पू तिरखुंडे पाथर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed