{"_id":"6298aa2cd72a7046356a090c","slug":"maharashtra-ats-arrests-man-for-alleged-links-with-junaid-mohammed-in-jammu-kashmir-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: जुनैद मोहम्मद मामले की जांच करने गई महाराष्ट्र एटीएस को बड़ी सफलता, लश्कर का आतंकी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jammu Kashmir: जुनैद मोहम्मद मामले की जांच करने गई महाराष्ट्र एटीएस को बड़ी सफलता, लश्कर का आतंकी गिरफ्तार
Thu, 02 Jun 2022 05:46 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 02 Jun 2022 05:46 PM IST
सार
लश्कर-ए-तैयबा के लिए आतंकियों की भर्ती करने के आरोपी जुनैद मोहम्मद के साथ कथित संपर्कों को लेकर महाराष्ट्र एटीएस की एक टीम जम्मू-कश्मीर गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक व्यक्ति को जुनैद मोहम्मद के साथ उसके कथित संबंधों को लेकर गिरफ्तार किया है। जुनैद मोहम्मद पर प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के लिए आतंकियों की भर्ती करने का आरोप है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किया गया शख्स लश्कर का आतंकवादी है।
एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र एटीएस की एक टीम जुनैद के संबंधों की जांच करने के लिए जम्मू-कश्मीर में है। एटीएस ने 28 वर्षीय जुनैद मोहम्मद अता मोहम्मद को पुणे के दपोदी इलाके से गिरफ्तार किया था। उसे तीन जून तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया गया था।
विज्ञापन
वह कथित तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क के सक्रिय सदस्यों के संपर्क में था। आरोप है कि जुनैद को भारत के विभिन्न राज्यों से लश्कर-ए-तैयबा के लिए आतंकियों की भर्ती करने का काम सौंपा गया था।
विज्ञापन