फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly Elections MNS Chief Raj Thackeray MVA not to get anti BJP votes

Maharashtra: 'विधानसभा चुनाव में MVA को भाजपा विरोधी वोट नहीं मिलेंगे'; मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने किया दावा

Sat, 24 Aug 2024 03:12 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 24 Aug 2024 03:12 PM IST
सार

महाराष्ट्र की राजनीति में राज ठाकरे का नाम अक्सर चर्चा में रहता है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन- एमवीए को भाजपा या सत्ता विरोधी वोट नहीं मिलेंगे।

विज्ञापन
Maharashtra Assembly Elections MNS Chief Raj Thackeray MVA not to get anti BJP votes
मनसे प्रमुख राज ठाकरे (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का एलान होना बाकी है। इससे पहले प्रदेश के तमाम राजनीतिक दल अपने जनाधार को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि विपक्षी गठबंधन- महाविकास अघाड़ी (MVA) को भाजपा विरोधी वोट मिले हैं। उन्होंने कहा कि एमवीए का जनाधार बढ़ने की बातें बेबुनियाद हैं। ठाकरे ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे और शरद पवार के नेतृत्व वाले संगठन को विधानसभा चुनाव में सत्ता विरोधी वोट नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन


महाविकास अघाड़ी का जनाधार नहीं बढ़ा है
राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्षी दल- शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) और कांग्रेस को मोदी और शाह विरोधी वोट मिले। यही कारण है कि इन दलों का प्रदर्शन लोकसभा चुनाव 2024 में बेहतर रहा। बकौल राज ठाकरे 'महाविकास अघाड़ी का जनाधार बढ़ने की बातें बेबुनियाद हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed