Maharashtra Election Result: चुनावी नतीजों से उद्धव निराश, बोले- विश्वास नहीं था महाराष्ट्र ऐसा व्यवहार करेगा
Maharashtra Assembly Election 2024 Result: उद्धव ठाकरे ने कहा कि चुनावी नतीजे पूरी तरह से अप्रत्याशित और समझ से परे हैं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि जिस महाराष्ट्र ने कोविड के दौरान परिवार के मुखिया की तरह मेरी बात सुनी थी, वह मेरे साथ इस तरह का व्यवहार करेगा।
विस्तार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर शिवसेना उद्धव गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे निराश नजर आए। उन्होंने कहा कि चुनावी नतीजे पूरी तरह से अप्रत्याशित और समझ से परे हैं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि जिस महाराष्ट्र ने कोविड के दौरान परिवार के मुखिया की तरह मेरी बात सुनी थी, वह मेरे साथ इस तरह का व्यवहार करेगा।
#WATCH | On BJP's 'batenge toh katenge' slogan, Shiv Sena (UBT) leader Uddhav Thackeray says, "It did not work. Some things are secular like unemployment, inflation. Everyone is affected by it. So it did not work."#MaharashtraElection2024 pic.twitter.com/CBzAiIvEid
— ANI (@ANI) November 23, 2024विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुनावी नतीजे अपनी जगह हैं, लेकिन हम महाराष्ट्र के अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे। उद्धव ने कहा कि भाजपा के बटेंगे तो कटेंगे नारे ने कोई काम नहीं किया। कुछ चीजें धर्म निरपेक्ष होती हैं, जैसे बेरोजगारी और महंगाई। हर कोई इनसे प्रभावित होता है। इसलिए यह नारा कारगर नहीं हुआ। हम चुनाव परिणाम की समीक्षा करेंगे। हार के कारणों पर मंथन करेंगे।
दो भागों में बंट गई थी शिवसेना
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी में शामिल शिवसेना उद्धव ने 20 सीटों पर जीत हासिल की है। उद्धव ठाकरे ने 95 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। पिछले चुनाव में शिवसेना दो गुटों में नहीं बंटी थी। पिछली बार शिवसेना को 56 सीटें मिली थीं। इस बार शिवसेना के दोनों धड़ों को मिला दें तो सीटों की संख्या 70 के पार हो जाती है। दोनों ही धड़ों को मिले मत प्रतिशत को देखें तो भी इन्हें करीब 23% वोट मिले हैं, जो पिछली बार के 16% वोटों से ज्यादा है। सीधे तौर पर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी का सफलता प्रतिशत बेहतर रहा। शिवसेना के सत्तारूढ़ धड़े ने इस बार 81 सीटों पर चुनाव लड़ा और वह 57 सीटों पर जीत हासिल करती दिख रही है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.